Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Gym Mistakes 2020: क्या आप जिम जाते हैं? साल 2020 में ना करें जिमिंग से जुड़ी ये आम ग़लतियां

Gym Mistakes 2020: जिम में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज़ेस एक ही जगह करने को मिलती हैं। इससे, लोगों को अपनी ज़रूरत के हिसाब से एक्सरसाज़ और वर्कआउट करने की सुविधा मिलती है। लेकिन, अक्सर लोग अनजाने में या जानबूझकर जिम में कुछ ग़लतियां कर बैठते हैं। जिससे, उन्हें फायदे की बजाय नुकसान हो जाता है।

Gym Mistakes 2020:  क्या आप जिम जाते हैं? साल 2020 में ना करें जिमिंग से जुड़ी ये आम ग़लतियां
नये साल में ना दोहराएं ये जिमिंग मिस्टेक्स।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 31, 2019 1:13 PM IST

फिटनेस के लिए जिम (Gym Mistakes 2020 एक बहुत अच्छा  प्रबंध है। क्योंकि, यहां अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज़ेस Gym Mistakes 2020एक ही जगह करने को मिलती हैं। इससे, लोगों को अपनी ज़रूरत के हिसाब से एक्सरसाज़ और वर्कआउट करने की सुविधा मिलती है। लेकिन, अक्सर लोग अनजाने में या जानबूझकर जिम में कुछ ग़लतियां कर बैठते हैं। जिससे, उन्हें फायदे की बजाय नुकसान हो जाता है।

जिम में लोग करते हैं ये ग़लतियां Gym Mistakes 2020:

पर्सनल ट्रेनर की मदद ना लेना Gym Mistakes 2020:

जिम का सबसे बड़ा फायदा यही है कि, वहां एक एक्सपर्ट की देखरेख में आप अपनी एक्सरसाइज कर सकते हैं। जिससे, एक्सरसाइज़ का प्रभाव बढ़ाने और उसके फायदे पाने में मदद होती है। लेकिन, बहुत से लोग पर्सनल ट्रेनर की मदद नहीं लेना चाहते। खासकर, जिन लोगों ने जिमिंग पहली बार शुरु की है। उन्हें, पर्सनल ट्रेनर की ज़रूरत पड़ती है।

आपने भी देखा होगा कि अक्सर जिम शुरु करने वाले लोगों को 2-3 दिन बाद ही पीठ दर्द की शिकायत होने लगती है। इसकी वजह अनुभव की कमी और ग़लत तरीके से एक्सरसाइज़ करना ही है।

Also Read

More News

पोजिशन का ख्याल ना रखना:

साधारण और हल्की एक्सरसाइज़ेस भी ग़लत पोजिशन में करने से बड़े नुकसान हो सकते हैं। इसीलिए, किसी भी एक्सरसाइज की शुरुआत करते समय उससे जुड़ी सभी सावधानियां बरतें और सही पोजिशन का पता लगाएं।

सही जूते ना पहनना Gym Mistakes 2020:

अगर, ट्रेडमिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो, अपने लिए सही जूते खरीदें। दरअसल, जिमिंग में सपोर्टिव जूते ही जिमिंग को सफल बनाने में मदद करते हैं। इसीलिए बेहतर सपोर्ट और सही क्वालिटी वाले जूते खरीदें।

वार्म अप ना करना:

यह एक बड़ी ग़लती साबित हो सकती है। जिससे, आपकी सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है। हमेशा एक्सरसाइज से पहले वार्म अप करें। वार्म अप नहीं करने से मसल्स पर अधिक दबाव पड़ता है और उनमें, खिंचाव आ जाता है। इसीलिए, एक्सरसाइज से पहले वार्म अप ज़रूर करें।

अपने फिटनेस गोल पर ध्यान ना देना:

जिमिंग को फैशनेबल एक्टिविटी समझकर उसके प्रभावों को नज़रअंदाज़ ना करें। क्योंकि, आपकी एक्सरसाइज आपको हेल्दी और फिट रहने में मदद करती है। इसीलिए, अपने फिटनेस गोल की समय-समय पर जांच करें। ताकि, समझा जा सके कि आपने कितनी प्रोग्रेस की है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- Best Health Care Tips 2020: साल 2020 में रहें हेल्दी, फॉलो करें ये 3 हेल्थ टिप्स, जो हैं बेस्ट