Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Dharmendra Water Aerobics: अभिनेता धर्मेंद्र लॉकडाउन में कर रहे हैं वॉटर एरोबिक्स, 85 साल की उम्र में उनकी फिटनेस देख फैंस हुए हैरान, यहां देखें वीडियो

धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वॉटर एरोबिक्स करते नज़र आ रहे हैं। 85 साल की उम्र में स्वीमिंग पूल में एक्सरसाइज करते धर्मेंद्र को देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। (Dharmendra Water Aerobics)

Dharmendra Water Aerobics: अभिनेता धर्मेंद्र लॉकडाउन में कर रहे हैं वॉटर एरोबिक्स, 85 साल की उम्र में उनकी फिटनेस देख फैंस हुए हैरान, यहां देखें वीडियो

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 8, 2021 6:52 PM IST

Dharmendra Water Aerobics: अपनी ज़िंदादिली और फूर्ति के लिए मशहूर धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे फिट एक्टर्स में से रहे हैं।  उम्र बढ़ने के साथ वरिष्ठ अभिनेता ने अपनी फिटनेस को भी बनाए रखने की कोशिश की है।  धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वॉटर एरोबिक्स करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को लोगों ने न जाने कितनी बार देखा और इस पर कमेंट किया है।  85 साल की उम्र में स्वीमिंग पूल में एक्सरसाइज करते धर्मेंद्र को देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों को यह देख हैरान हो रही है कि 80 पार की उम्र में भी धर्मेंद्र की फिटनेस इतनी अच्छी कैसे है।

स्वीमिंग पूल में दिखा 'धरम' की फिटनेस का जलवा

इस वीडियो को धर्मेंद्र ने अपने लोनावला के फार्म हाउस में से ट्विटर पर शेयर किया। इस वीडियो पोस्ट में अभिनेता फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में एक्सरसाइज करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा कि, “दोस्तों, ईश्वर के आशीर्वाद और आपकी दुआओं की वजह से अब मैं अपने फिटनेस प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहा हूं।  मैंने योग और लाइट एक्सरसाइज़ेस के अलावा वाटर एरोबिक्स करना भी शुरू कर दिया है।”

Also Read

More News

इसके साथ ही धर्मेंद्र ने लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी सलाह दी। उन्होंने लिखा “हेल्थ ऊपर वाले का ऐसा तोहफा है, जो समय के साथ बढ़ती रहनी चाहिए। आप सब प्रसन्न, हेल्थी और मज़बूत बने रहें, यही दुआ है”।

इससे एक दिन पहले धर्मेंद्र ने अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के लिए भी ट्वीट किया था और लोगों से उनकी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना करने को कहा था। दिलीप कुमार को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source