Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर बताया कोरोना को भगाने का 'मंत्र', कैलोरी भी होगी बर्न

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Dharmendra Fitness Tips) शेयर किया है, जिसमें वे स्टैंड बाइक एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस वीडियो पर उन्होंने "कोरोना को ऐसे दूर भगाइए" का कैप्शन दिया है। आइए जानते हैं इसके लाभ-

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर बताया कोरोना को भगाने का 'मंत्र', कैलोरी भी होगी बर्न
धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर बताया कोरोना को भगाने का 'मंत्र', कैलोरी भी होगी बर्न

Written by Kishori Mishra |Published : July 30, 2020 9:19 AM IST

Dharmendra Fitness Tips : कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। इससे बचने के लिए दुनियाभर के डॉक्टर्स और सेलेब्स नुस्खे शेयर कर रहे हैं। वहीं, अब बॉलीवुड के 84 वर्षीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने फैंस के साथ कोरोना से निपटने का मंत्र शेयर किया है। दरअसर, धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Dharmendra Fitness Tips) शेयर किया है, जिसमें वे स्टैंड बाइक एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस वीडियो पर उन्होंने "कोरोना को ऐसे दूर भगाइए" का कैप्शन दिया है। आइए जानते हैं स्टेशनरी बाइक एक्सरसाइज चलाने के क्या लाभ (Dharmendra Fitness Tips) होते हैं-

घर में स्टेशनरी बाइक के फायदे

इंस्टाग्राम के इस वीडियो में धर्मेंद स्टेशनरी बाइक पर वर्कआउट कर रहे हैं। कोरोनावायरस के इस दौर में घर से बाहर जाना खतरे से कम नहीं है। ऐसे में अगर घर पर स्टेशनरी बाइक होती है, तो यह ना सिर्फ फिटनेट से लिहाज से अच्छा है, बल्कि सेफ्टी के लिए भी काफी बेहतर है।

बिना बाइक कैसे करें एक्सरसाइज

यदि आपके घर में स्टेशनरी बाइक नहीं है, तब भी आप यह एक्सरसाइज कर सकते हैं। बिना स्टेशनरी बाइक एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले मैट पर लेट जाएं, इसके बाद अपने दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाइए। फिर साइकिल चलाने की क्रियाएं करें। करीब 15 से 20 बार ऐसा करें। यह साइकिल के बिना एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।

Also Read

More News

View this post on Instagram

Friends, a loving advise and a humble request 🙏 Be careful of coronavirus .

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

कोरोना से कैसे बचाएगी यह एक्सरसाइज?

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में एंटीबॉडी बनती है, जिससे संक्रमण से आसानी से लड़ा जा सकता है। वहीं, स्टेशनरी बाइक से साइकिलिंग करने पर मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। शोध के अनुसार, इस तरह के एक्सरसाइज से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं।

फेफड़ों के लिए बेहतर

रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर से टॉक्सीन बाहर निकल जाता है। इससे फेफड़ों और वायुमार्ग में मौजूद बैक्टीरिया साफ हो जाती है।

स्ट्रेस होता है दूर

इस एक्सरसाइज को करने से तनाव का हार्मोन रिलीज होता है, जिससे स्ट्रेस, एंग्जायटी, डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

कैलोरी करें बर्न 

रोजाना साइकिलिंग करने से शरीर से 80 से 100 कैलोरी बर्न होती है, जो बेली फैट को कम करने में हमारी मदद करता है। साथ ही शरीर से वजन कंट्रोल होता है।

मांसपेशियों को बनाए मजबूत

साइकिलिंग करने से निचले हिस्से की कोर मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही यह क्वाड्स, हैमस्ट्रिंग को भी मजबूत करने में हमारी मदद करता है।

दौड़ते समय आखिर पैरों में क्यों होती है खुजली? जानें कारण और बचाव

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

महिलाओं को भी करना चाहिए ट्राइसेप्स एक्सरसाइज, जानें करने का सही तरीका

About the Author

... Read More