जानें अभिनेता मोहित रैना के फिटनेस सीक्रेट और वर्कआउट का तरीका!

जानें कैसे रखते हैं देवो के देव-महादेव खुद को फिट ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 4, 2018 8:05 PM IST

अभिनेता मोहित रैना ने टीवी प्रोग्राम  ‘देवो के देव- महादेव’ में भगवान शिव की भूमिका निभायी और घर-घर लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने अपनी लाजवाब एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिट बॉडी की वजह से भी लोगों को अपना फैन बना लिया। वह अक्सर चर्चा में रहते हैं और उनकी बॉडी ही इस लोकप्रियता और चर्चा की वजह बनती हैं। मोहित की फिट बॉडी ही उनकी पहचान है और हमें यह भी पता चला है कि वो अपने आप को फिट रखने के लिए पूरे अनुशासन के साथ अपना फिटनेस रुटीन फॉलो करते हैं।

मोहित रैना को हम 'अंतरिक्ष -एक अमर कथा', 'चेहरा', 'बंदिनी' और 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक', जैसे टीवी सीरियल्स में देख चुके हैं और मोहित ने अपने हर रोल को अपनी पर्सानिलिटी और फिट बॉडी के आधार पर शानदार बनाने की कोशिश की। मोहित आज टीवी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। कई लड़कियां उन्हें पसंद  करती हैं और उनके चार्मिंग लुक्स सभी को उनका दीवाना बनाते हैं। मोहित न केवल अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं बल्कि वह लोगों को भी फिट बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

https://www.instagram.com/p/BhXquAYAOrg/?taken-by=merainna

मोहित पुल-अप्स करते हैं और वह भी काफी बेहतरीन तरीके से। पुल-अप्स करने से आपका शरीर शक्तिशाली बनता है और उसे काम करने में आसानी होती है। इसकी वजह से आपको आपके रोज़मर्रा के काम करने में भी काफी आसानी होती है। यह आपके शरीर का पॉस्चर सुधारता है , साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और संतुलन बेहतर बनाता है। इससे न केवल आपकी बॉडी टोन-अप होती है बल्कि आपको पीठ में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। इसके अलावा आपको वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है। पुल-अप्स आपका मेटाबॉलिज़्म भी बढ़ता है और आपका मूड भी बेहतर बनाता है। तो अगर आप कॉर्डिनेशन, फ्लेक्सिबिलिटी और अपने शरीर की शक्ति बढ़ाना चाहते  हैैं तो आपको मोहित से प्रेरणा लेनी चाहिए और पुल-अप्स की प्रैक्टिस करनी चाहिए!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source