सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद डॉक्टर ने इस ड्रिंक से घटाया 15 किलो वजन, खुद बताया अपना फिटनेस का सीक्रेट

Weight Loss After C- Section Delivery : स्किन केयर एक्सपर्ट डॉ. अपराजिता लांबा ने बताया कि उन्होंने सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद एक खास ड्रिंक की मदद से 15 किलो वजन घटाया है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : February 27, 2026 11:48 AM IST

Weight Loss After C- Section Delivery : डिलीवरी के बाद वजन कम करना ज्यादातर महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, शारीरिक कमजोरी और नवजात शिशु की देखभाल के बीच खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में समय लगता है, जिससे फिटनेस की राह और कठिन लगने लगती है।

लेकिन सी-सेक्शन डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद स्किन केयर एक्सपर्ट डॉ. अपराजिता लांबा ने एक सिंपल से ड्रिंक से 1, 2 या 5 नहीं बल्कि 15 किलो वजन कम किया है। डॉ. अपराजिता लांबा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके खुद सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद वेटलॉस (C- Section Delivery ke Baad Wajan Kaise Kam karein) का नुस्खा शेयर किया है।

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद इस ड्रिंक से घटाया 15 किलो वजन

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में डॉक्टर बताती हैं कि डिलीवरी से पहले उन्हें रोजाना चाय पीने की आदत थी। लेकिन जब उनकी डिलीवरी हुई और उन्होंने अपना वजन बढ़ा हुआ पाया तो चाय की जगह उन्होंने ब्लैक कॉपी पानी शुरू किया है। ब्लैक कॉफी बिना दूध और चीनी की कॉफी होती है, जिसमें कैलोरी लगभग न के बराबर होती है। डॉक्टर का कहना है कि अगर ब्लैक कॉफी को सही तरीके से पिया जाए, तो यह फैट बर्न करके वजन तेजी से घटाती है।

वजन घटाने के लिए ब्लैक कॉफी के फायदे

  1. मेटाबॉलिज्म को तेज करती है- ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को एक्टिव करता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिक रेट 3 से 11% तक बढ़ सकता है। तेज मेटाबॉलिज्म शरीर को अधिक कैलोरी जलाने में मदद करता है। इससे शरीर का वजन और फैट दोनों ही कम करने में मदद मिलती है।
  2. फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है- जैसा कि हम पहले बात कर चुके हैं कि ब्लैक कॉफी में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। ब्लैक कॉफी का कैफीन शरीर में फैट सेल्स को तोड़कर उन्हें एनर्जी में तब्दील करता है। इस प्रोसेस को थर्मोजेनेसिस कहा जाता है, जिसमें फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है और वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।
  3. क्रेविंग कम करता है- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की वेबसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि ब्लैक कॉफी एक प्राकृतिक एपेटाइट सप्रेसेंट की तरह काम करती है। इसे पीने से बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है, जिससे अनावश्यक स्नैकिंग और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
  4. कैलोरी फ्री ड्रिंक- दूध और चीनी वाली कॉफी में एक्ट्रा कैलोरी होती है, जबकि ब्लैक कॉफी लगभग कैलोरी-फ्री होती है। इसलिए यह वजन कम करने वाली डाइट में एक बेहतर ऑप्शन है।

वजन घटाने के लिए ब्लैक कॉफी कब और कैसे पिएं?

  1. सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद
  2. वर्कआउट से पहले
  3. एक दिन में 1 से 2 कप ही ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए।
  4. ब्लैक कॉफी को बिना चीनी के ही पीना चाहिए।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source