
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 7, 2020 12:46 PM IST
शरीर को शेप में लाने के टिप्स। © Shutterstock
हर किसी को परफेक्ट बॉडी की ख्वाहिश होती है। अपने शरीर को सही शेप और साइज में रखने के लिए आपको खूब मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। यदि आपका वजन बढ़ रहा है, तो आपको कई फिटनेस टिप्स फॉलो करना होगा। शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा होने से वजन तो बढ़ता ही है, शरीर भी बेडौल नजर आने लगता है। शरीर को सही शेप में रखने के लिए आपको हर दिन कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज जैसे स्विमिंग, साइकलिंग, रस्सी की मदद से ऊपर चढ़ना आदि शामिल है। इनसे शरीर की मांसपेशियां खासकर पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। वजन कम रखना है, तो सप्ताह में तीन से चार बार 30-40 मिनट तक कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइजेज का अभ्यास जरूर करें। जानें, शरीर को शेप (Body Shape Tips) में रखने के कुछ टिप्स के बारे में यहां...
शरीर बेडौल सा होता जा रहा है, तो उसे शेप में रखने के लिए (Body Shape Tips) दौड़ना शुरू कर दें। सेहत के लिए वैसे भी दौड़ने को सबसे आसान और अच्छा एक्सरसाइज माना गया है। दौड़ने से शरीर की अधिक कैलोरी बर्न होती है। हर कोई अपनी शारीरिक क्षमता और स्टैमिना के अनुसार दौड़ सकता है। दौड़ने से ऊर्जा की खपत अधिक होती है, इसलिए कैलेारी भी अधिक और तेजी से बर्न होती है।
हर दिन कोई ना कोई स्ट्रेंथ ट्रेनिंग प्रोग्राम करना शुरू कर दें। इससे मांसपेशियां बनाती हैं। शरीर की मांसपेशियों को ताकत भी मिलती है। साथ ही शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी भी बर्न होती है।
दिमाग से रहना है हेल्दी और मन से खुश, तो वेलनेस के ये 7 फॉर्मूले ट्राई करके देखें
आपका कोई ना कोई पसंदीदा गेम होगा, जिसे आप व्यस्तता के कारण नहीं खेल पाते होंगे। तो अपने लिए 30 मिनट समय निकालें और आउटडोर गेम्स खेलें। बिना जिम गए ही वजन कम करना आसान होगा। टेनिस, फुटबॉल, क्रिकेट खेलकर आप कमर के आसपास बढ़े वजन को कम कर सकते हैं। एक घंटा टेनिस खेलने से आप लगभग 500 कैलोरी खर्च कर सकते हैं।
योग जो करता है, वह आजीवन स्वस्थ रहता है। वजन कम करने के काम भी आता है योग। भुजंगासन, बलासन और पश्चिमोत्तासन करने से आप वजन घटा सकते हैं। भजुंगासन पेट की चर्बी कम करता है। बलासन पेट की चर्बी कम कर मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ ही पेट को सही शेप देता है। पश्चिमोत्तानासन से भी पेट की चर्बी कम होती है।
वजन अधिक होने पर लोअर बॉडी का अनुपात सही नहीं होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप शरीर के नीचे वाले हिस्से को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज करें। स्क्वैट्स, लेग प्रेस और डेड लिफ्ट का अभ्यास हर दिन करने से लाभ होगा।