Daily Health Tips: जीवनशैली के वो हेल्थ टिप्स जो आपको बीमारियों से बचाते हैं
Daily Health Tips: जीवनशैली के वो हेल्थ टिप्स जो आपको बीमारियों से बचाते हैं
जीवनशैली में डेली हेल्थ टिप्स (Daily health tips) का विशेष महत्व होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रोजाना की स्वस्थ्य आदतें (Health tips today) इंसान को बीमारियों से बचाती हैं. हम यहां पर प्रतिदिन के स्वास्थ्य सुझाव (Health tips for the day) देते हैं. आप डेली हेल्थ टिप्स (Today health tips) के माध्यम से स्वस्थ्य जीवनशैली अपना सकते हैं.
Written By:
akhilesh dwivedi
| Updated : January 10, 2020 12:01 PM IST
Daily Health Tips: बीमारियों से बचाने वाले हेल्थ टिप्स | TheHealthSite Hindi
जीवनशैली में डेली हेल्थ टिप्स (Daily health tips) का विशेष महत्व होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रोजाना की स्वस्थ्य आदतें (Health tips today) इंसान को बीमारियों से बचाती हैं. हम यहां पर प्रतिदिन के स्वास्थ्य सुझाव (Health tips for the day) देते हैं. आप डेली हेल्थ टिप्स (Today health tips) के माध्यम से स्वस्थ्य जीवनशैली अपना सकते हैं. रोजाना की आदतें आपके फिटनेस लेवल को प्रभावित करती हैं. जब आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं तो बीमारियों से दूर रहते हैं. घर के अंदर और बाहर दोनों जगह हेल्थ केयर टिप्स पर आपको ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं आज के कुछ खास हेल्थ टिप्स (Health tips of the day) जो आपको बीमारियों से दूर रखते हैं.
रोजाना की 10 स्वस्थ्य आदतें | Daily Health Tips
सबसे पहले घर में जब आप बाहर से आते हैं तो अपने आपको साफ करें. खाना बनाने और खाने से पहले हाथ और पैर की ठीक से सफाई कर लें. बाथरूम का जब भी उपयोग करें ठीक से हाथों की सफाई करें. छोटे बच्चों का छुने से पहले यह सुनिश्चित करें की आपके हाथ साफ हैं.
घर में खाना कभी भी खुला न छोड़ें. रोजाना खाना बनाने बर्तनों को ठीक से साफ करें. गैस चुल्हा, फ्रिज, ओवन और बर्तनों की सफाई रोजाना करें.
रोजाना घर की सफाई करें. सिर्फ बाहर पहनने वाले कपड़े नहीं बल्कि घर के अंदर रोजाना पहनने वाले कपड़ों की भी ठीक से सफाई करें. अंडरगारमेंट्स को गर्म पानी से साफ करें.
डेली डाइट में मौसमी व हरी सब्जियों का उपयोग जरूर करें. खाने के सामानों की जांच करते रहें, कोई भी खाद्य पदार्त एक्सपायरी डेट के बाद उपयोग न करें.
रोजाना के खान-पान में संतुलित भोजन पर विशेष ध्यान दें. बीमारियों से बचने के लिए ज्यादा तेल-मसाले वाले खाद्य पदार्थ न खाएं. हमेशा ताजा खाना ही खाएं.
जीवनशैली में खाने का विशेष महत्व है साबुत अनाज और अंकुरित अनाज के साथ सलाद का सेवन रोजाना करें. खाने में दही को जरूर शामिल करें.
दिन में एक बार फल खाने की आदत डालें. ब्रेकफास्ट और दोपहर के खाने में फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. मौसमी फलों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है.
शुगर की मात्रा का विशेष ध्यान रखें. खाने में कार्बोहाइड्रेट का अधिक सेवन न करें. डेली हेल्थ टिप्स में जंक फूड का सेवन नहीं करना है इसे जरूर याद रखें.
सोने और उठने का समय तय रखें. देर रात तक जगने की आदत को आज ही छोड़ दें. सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज करें और धूप जरूर लें.
सोने के कमरे और बिस्तर की सफाई पर विशेष ध्यान दें. नियमित तौर पर तकिया और चद्दर को बदलते रहें. घर के अंदर धूल न हो इस बात का ध्यान रखें.
रोजाना वर्कआउट नहीं कर सकते हैं तो कम से कम 10 हजार कदम पैदल जरूर चलें. पैदल चलने के साथ सिढ़ियों का उपयोग जरूर करें. Daily Health Tips में यह बहुत जरूरी है.
मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन और योग करें. प्राणायाम और कपालभाती बहुत ही आसान ध्यान हैं इनको अपनी जीवनशैली में अपनाएं. अगर आप मोटापा के शिकार हैं तो वेट लॉस टिप्स अपनाएं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.