Weight Loss Tip: वेट लॉस के सबसे आसान तरीको में से एक है करी पत्ते का सेवन, ऐसे खाएंगे Curry Leaves तो तेज़ी से होगा फैट बर्न

कच्चे करी पत्तों को चबाने से लिवर की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। जैसा कि लीवर भोजन से पोषण प्राप्त करने में सहायता करता है। इसीलिए, आप वेट लॉस की प्रक्रिया को तेज़ बनाने के लिए भी करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 6, 2020 8:52 PM IST

Curry leaves for weight loss: वेट लॉस (weight loss remedies)  के लिए घर में मौजूद करी पत्ते (Curry leaves for weight loss) भी बहुत कारगर है। क्या आप जानते हैं कि केवल रोज़ाना करी पत्ते खाने से भी आप वजन कम कर सकते हैं। जी हां, यह एक बहुत पुराना नुस्खा है। जिसे, भारतीय रसोइयों में बिना किसी प्रचार और शोर शराबे के ही दोहराया जाता रहा है।

खाएं कच्चे करी पत्ते, तेज़ी से होगा वेट लॉस (Curry leaves for weight loss) :

वेट लॉस के सबसे आसान तरीको में से एक है, करी पत्ते का सेवन। कच्चे करी पत्तों को चबाने से लिवर की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। जैसा कि लीवर भोजन से पोषण प्राप्त करने में सहायता करता है। इसीलिए, आप वेट लॉस की प्रक्रिया को तेज़ बनाने के लिए भी करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं।

Raw Food Diet: रॉ फूड डायट है वेट लॉस का एक पॉप्युलर तरीका, जानें क्या हैं इसके फायदे और नुकसान

स्वादिष्ट व्यंज़नों और नारियल की चटनी में करी पत्ते का तड़का (Curry leaves for weight loss in hindi) उसकी लज़्ज़त बढ़ा देता है। लेकिन, साथ ही यह आपके शरीर में जमा फैट को बर्न करने का भी काम करता है। दरअसल, करी पत्तों में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले तत्व होते हैं। साथ ही ये ट्राईग्लिसरीड लेवल्स को भी कम करते हैं। इस तरह करी पत्ते के सेवन से शरीर नें कोलेस्ट्रॉल और फैट धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। जिससे, वेट लॉस होता है।

Coconut Oil: डायबिटिक्स के लिए बेहतरीन है नारियल के तेल का सेवन , ब्लड शुगर लेवल को करता है नियंत्रित

बढ़ाए डायजेशन:

अच्छे मेटाबॉलिज़्म और अच्छे डायजेस्टिव सिस्टम की मदद से भी वेट लॉस करना आसान हो जाता है। अगर, शरीर का मेटाबॉलिज़्म तेज़ होगा तो डायजेशन यानि पाचन की क्रिया भी सही तरीके से काम करेगी। करी पत्ते Curry leaves for weight loss खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। जिससे, वेट लॉस में भी सहायता होती है।

ऐसे करें करी पत्ते का सेवन :

रोज़ाना 6-7 करी पत्ते (Ways to eat Curry leaves for weight loss) लें। इन्हें, पानी से अच्छी तरह साफ करें। फिर, इन्हें सुबह खाली पेट चबाएं। कुछ दिनों तक ऐसा रोज़ाना करें। धीरे-धीरे वेट लॉस होता हुआ नज़र आएगा।

Weight Loss Food :वेट लॉस के लिए पीएं रोज़ टी या गुलाब की चाय, साथ ही होगी बॉडी डिटॉक्स मिलेगा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source