कौआ चालासन' है पैरों की सूजन और घुटनों के दर्द को दूर करने का रामबाण इलाज, जानिए कैसे करना है ये योगासन

कौआ चालासन यानी क्रो वॉक पोज, जो कई तरह से फायदेमंद है। आइए जानते हैं कौआ चालासन करने का सही तरीका और इससे शरीर को होने वाले फायदे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 25, 2021 8:06 PM IST

आपने कितने योगासनों के बारे में पढ़ा है, जो शरीर से दर्द और सूजन को कम करने का काम करते हैं? शायद बहुत से योगासन के बारे में लेकिन कुछ योगासन ऐसे हैं, जो वाकई में काम आते हैं और इन्हें करना भी आपके लिए आसान होता है। इन्हीं योगासनों में से एक है कौआ चालासन यानी क्रो वॉक पोज, जो कई तरह से फायदेमंद है। इस आसान को करने से पेट की चर्बी तो कम होती है साथ ही शरीर फुर्तीला भी हो जाता है। कॉन्स्टिपेशन की समस्या वाले लोग भी ये आसन कर सकते हैं। ये आसन उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें घुटनों में दर्द रहता है। आइए जानते हैं कौआ चालासन करने का सही तरीका और इससे शरीर को होने वाले फायदे।

​कैसे करना चाहिए कौआ चालासन

1- कौआ चालासन करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों को मोड़कर मलासन की मुद्रा में बैठ जाए। ध्यान रहे आपकी एड़िया आपके कूल्हों को टच करनी चाहिए।

2-घुटनों को मोड़कर पंजों के बल बैठ जाएं और अपने हाथ को घुटनों पर रखें।

3-उसके बाद दाएं घुटने को अंदर की तरफ जमीन पर टिका लेना है।

4-अब बाएं पैर को उठाएं और आगे की तरफ ले जाएं और जमीन पर टिका दें।

5-अपने बाएं घुटने को जमीन पर टिकाएं और दाएं पैर को आगे रखें।

6-एक दिशा में इसी तरह आगे बढ़ते रहें।

7-मैट या फिर जितनी दूरी तय कर सकते हैं उतना आगे तक जाएं और फिर वापस आ जाएं।

8-कम से कम 5-7 बार कर एक क्रम में आगे की ओर बढ़ें।

9-इस बात का ध्यान रखें कि ये आसन आपको हमेशा अपने पंजों के बल ही करना है।

कौआ चलासान के फायदे

1- इस आसन को करने से शरीर के निचले हिस्से में खिंचाव महसूस होगा।

2-ये आसन फैट को तेजी से बर्न करने में भी मदद करता है।

3-शुरू में संतुलन बनाने में दिक्कत आ सकती है इसलिए हाथों को जमीन पर टिकाकर सपोर्ट ले सकते हैं।

​आसन करते वक्त ध्यान योग्य रखने वाली बातें

1-पैर, घुटने या कूल्हे में समस्या है तो ये आसन बिल्कुल भी न करें।

2-पेट के ऑपरेशन में इस आसन से बचें।

3-हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को नहीं करना चाहिए ये आसन।

4-प्रेग्नेंट महिलाएं, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस आसन को ट्राई करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.