
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 31, 2018 9:00 AM IST
क्रैब वॉक में आगे और पीछे की तरफ मूवमेंट की वजह से आपको हाथ और जांघों से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। © Shutterstock
बेतरतीब लाइफस्टाइल के कारण आज कम उम्र में ही लोग हार्ट संबंधित रोगों की चपेट में आ रहे हैं। मोटापे का शिकार हो रहे हैं, जिससे कई अन्य रोगों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो हर सुबह क्रैब वॉकिंग करके खुद को हेल्दी और फिट बनाए रख सकते हैं। यह पूरे शरीर के लिए इंटेंस वर्कआउट होता है। इससे पूरे शरीर को लाभ होता है। इसे जिस पोजीशन में किया जाता है उससे कैलोरी बर्न करने, लचीलापन बढ़ाने और मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है। क्रैब वॉकिंग करने से ट्राइसेप्स, हाथ, कंधे, कमर और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिसकी वजह से इसे सबसे अच्छा कार्डियो वर्कआउट माना जाता है। इसे कुछ तरीकों की मदद से किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने से आपके हाथ और पैर पर वजन संतुलित होता है। तो आइए आपको बताते हैं कि क्रैब वॉकिंग करने से कौन से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। सुबह दौड़ने के बाद जरूर खाएं ये चीजें, होंगे कई फायदे
कैसे करें क्रैब वॉक
इसे करने के लिए सबसे पहले फर्श पर बैठ जाएं। अब अपने हाथ और पैरों को संतुलित करें।
इस दौरान आपका शरीर आगे की तरफ और चेहरा सीलिंग को देखना चाहिए।
अब अपने कूल्हों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं। इसके बाद हाथ और पैरों की मदद से क्रैब की तरह चलें।
अपने शरीर को उठाने की कोशिश करें। इस दौरान दाएं हाथ के साथ दायां पैर और बाएं पैर के साथ बाएं हाथ को आगे बढ़ाएं।
कसरत करने से पहले आजमाई हैं ये 5 बातें ?
क्रैब वॉक के फायदे
कैलोरी बर्न करे
जब आप क्रैबव वॉक करते हैं तो आगे और पीछे की तरफ मूवमेंट की वजह से आपको हाथ और जांघों से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। यह कार्डियो वर्कआउट का अच्छा प्रकार है जिससे आपके हृदय से ब्लड तेजी से पंप होता है और पसीना भी काफी आता है। इस पोजीशन में ज्यादा देर तक रहने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
शरीर को टोन करे
अगर आप बिना किसी मशीन के इस्तेमाल के शरीर को टोन करने की सोच रहे हैं तो क्रैब वॉक बहुत फायदेमंद होती है। इसकी मदद से आपके शरीर की हर मांसपेशी पर टारगेट कर सकते हैं।