Coronavirus Latest News: कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए घरों में बंद हैं लोग, जानें कैसे सेलिब्रिटीज़ रख रहें हैं खुद को व्यस्त और स्ट्रेस-फ्री

Coronavirus Latest News: कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए घरों में बंद हैं लोग, जानें कैसे सेलिब्रिटीज़ रख रहें हैं खुद को व्यस्त और स्ट्रेस-फ्री

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 30, 2020 5:38 PM IST

Ways to stay positive during Lockdown: लॉकडाउन की वजह से कई सितारे जिम नहीं जा पा रहे हैं। इनमें से एक बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ भी हैं। हालांकि वे अपने घर पर ही फुटबॉल खेल कर खुद को एक्टिव रख रहे हैं। ‘बागी 3’ के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें ड्राइंग रूम में फुटबॉल खेलते हुए और शाम को छत पर कसरत करते हुए देखा जा सकता है।

Parenting Tips: बंद हो गए हैं स्कूल तो करें होम स्कूलिंग, जनता कर्फ्यू के दौरान बच्चों को यूं करें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित

 ड्राइंग रूम में फुटबॉल खेलते दिखे टाइगर श्रॉफ:

उन्होंने सिर्फ ट्रैक पैंट पहन रखे हैं, जिससे की उनके प्रशंसकों को इस बात की जानकारी मिल रही है कि उनके एब्स अभी भी वैसे ही हैं, जैसे पहले थे। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “जब हम बच्चे थे, मेरी मां ने हमें कभी घर में खेलने नहीं दिया, इस बार लगता है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है।”

घर का काम कर रही हैं आरती सिंह

'बिग बॉस' की प्रतिभागी अभिनेत्री आरती सिंह लॉकडाउन की अवधि के दौरान घर में अकेले ही वक्त काट रही हैं। वहीं कुछ लोगों को इस बात से भी परेशानी है कि घर के काम में उनका हाथ बंटाने के लिए कोई नहीं है, जिससे उन्हें परेशानी आ रही है। हालांकि आरती सिंह को ऐसी कोई समस्या नहीं आ रही है।

जूही परमार ने बताए घर पर सैनिटाइज़र और साबुन बनाने के तरीके(staying positive during Lockdown)

घर पर सैनिटाइजर और मास्क कैसे बनाए जाएं, इस बारे में दर्शकों को बताने के बाद अभिनेत्री जूही परमार अपने यूट्यूब चैनल पर एक नए वीडियो के साथ वापस आई हैं और इस बार वह घर में कैसे ऑर्गेनिक सोप बनाए जाएं, इस बारे में टिप्स साझा कर रही हैं।

Coronavirus Symptoms and Precautions: लॉकडाउन का हुआ असर, 94 फीसदी लोगों में फ्लू के लक्षण नहीं, सर्वे मे पता चला कोरोना वायरस से कितने सुरक्षित हैं भारत के लोग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source