
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 26, 2020 2:37 PM IST
क्वारंटाइन में कूकिंग घर रही हैं सेलिब्रिटीज़ ।
Coronavirus in India Lockdown: अभिनेत्री आरती सिंह कुछ महीनों तक रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के घर में बंद थीं। वहीं अब कोरोनोवायरस के कारण लोग अपने घरों की चार दीवारी में कैद हो गए हैं। ऐसे में देखा जाए तो यह रियलिटी शो के विस्तार की तरह लगता है। वहीं, आरती इसका सबसे ज्यादा फायदा उठा रही है। वह अपने यूट्यूब चैनल के लिए अपनी क्वारंटाइन(Quarantine) के वक्त का डॉक्यूमेंटेशन बना रही हैं। इस दौरान वह खाना बनाने के साथ ही अपने सब्सक्राइबर्स को अपने पसंदीदा व्यंजन के बारे में भी बता रही हैं।(Coronavirus in India Lockdown)
इंस्टाग्राम पर अपने कूकिंग स्कील का परिचय देते हुए उन्होंने एक पोस्ट किया है। पोस्ट में वह कह रही हैं, "कुकिंग हमेशा से मेरा जुनून रहा है! आप सभी ने मुझे 'बिग बॉस' के घर में तीन महीने तक खाना बनाते हुए देखा था और अब यहां मैं लॉकडाउन के दौरान अपने लिए कुकिंग कर रही हूं। और इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न आप लोगों के साथ इसे साझा किया जाए! ये रही एक स्वादिष्ट, देसी स्टाइल चिकन करी की रेसिपी! इसे घर पर आजमाएं और मुझे बताएं कि आपको यह कैसा लगा।"
खुद का खाना बनाने से वेट लॉस ,कैलोरी कंट्रोल और पोर्शन कंट्रोल में मदद होती है। क्योंकि, खाना बनाते समय आपकी नज़र भोजन में मिलाए जाने वाले मसाले, तेल और शक्कर आदि पर रहती है और आप इसकी मात्रा को अपने अनुसार कंट्रोल कर सकते हैं।