... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 19, 2020 11:33 AM IST
मोटापा और कोरोना से रहे सुरक्षित, फॉलो करें ये आसान से 5 टिप्स
Coronavirus and Obesity : वैज्ञानिकों द्वारा कई बार चेतावनी दी जा चुकी है कि जिन लोगों का मोटापा बढ़ रहा है या फिर जो मोटापे से ग्रसित हैं, उन्हें कोरोनावायरस होने का खतरा बहुत ही अधिक है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों के लिए कोरोना मौत का कारण बन सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के इंद्रप्रस्था अपोलो अस्पताल में 1000 कोरोना के मरीजों में से 70 प्रतिशत से अधिक वजन या मोटापे (Coronavirus and Obesity ) से पीड़ित थे।
ये मरीज ना सिर्फ मोटापे के शिकार होते हैं, बल्कि मोटापा कई खतरनाक बीमारियों को न्यौता देता है। इन बीमारियों में किडनी, टाइप-2 डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारी, फैटी लिवर और कई तरह के कैंसर भी शामिल हैं। यदि आपको लग रहा है कि आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो इसे घटाने का प्रयास कीजिए। क्योंकि इससे आपको आगे नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं प्राकृतिक तरीके से वजन को कैसे घटाया (Coronavirus and Obesity ) जा सकता है।
स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी भोजन करें। हमेशा ताजा फल, सब्जियों, दाल, अनाज, नट्स के बीच, मछली, मांस जैसी चीजों को अपने भोजन में शामिल करें। इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे। बाहर की चीजों को खाने से बचें।
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। ऐसा करने से आपका वजन और पेट की चर्बी नियंत्रित रहेगी। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि खाना खाने से लगभग आधा घंटा पहले पानी पीने से व्यक्ति खाना कम खाता है, जिससे वजन घटने की 44 प्रतिशत अधिक उम्मीद रहती है। पानी पीने से न सिर्फ कैलोरी घटती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।
सुबह नींद से जागने के बाद अगर आप दूध वाली चाय पीते हैं, तो उसे छोड़ दें। इसके बदले ग्रीन टी पिएं। ग्रीन-टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जिससे हमारा वजन तेजी से घटता है।
अधिक चीनी के सेवन से आपका मोटापा तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा यह टाइप-2 डायबिटीज़ और दिल की बीमारी को भी न्यौता देता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो चीनी का सेवन कम करें।
सही डाइट के साथ-साथ वर्कआउट भी आपके लिए बहुत ही जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज से आप शरीर पर जमा एक्सट्रा फैट को कम कर सकते हैं। इसलिए पूरे दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। वर्कआउट में आप चाहें, तो वॉक करें, डांस करें, कार्डियो करें, या सिर्फ चीड़ियां चढ़ें या उतरें।
बच्चों में कोरोना से जुड़ी एक और नई बीमारी आई सामने: रिसर्च में खुलासा
अपने लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करके आप ना सिर्फ अपना वजन घटा सकते हैं, बल्कि खुद को गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षित रख सकते हैं। खासतौर पर इस समय की सबसे बड़ी बीमारी कोरोना वायरस से भी सुरक्षित रहेंगे।
शिल्पा शेट्टी सिखा रही हैं पुल-अप्स का एडवांस स्टेज, ग्रिप और पीठ होगी मजबूत