Corn Benefits and Side Effects : मकई के दाने का सेवन करने से होते हैं ये फायदे और नुकसान

यह नन्हें-रसीले- पीले दाने स्वादिष्ट तो होते ही हैं। साथ ही ये कई हेल्दी फायदों से भी भरपूर (Corn Benefits) होते हैं। मकई के दानों के सेवन से सेहत को कुछ खास लाभ होते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 18, 2020 5:34 PM IST

Corn Benefits and Side Effects :  मकई , मक्के यानि कॉर्न (Corn)  के रसीले दाने शाम की चाय के साथ खाने के लिए एक टेस्टी स्नैक हैं। इसी तरह, बरसात में गर्मा-गर्म मकई के भुट्ठे खाना भी मूड बना देता है। लेकिन, यह नन्हें-रसीले- पीले दाने स्वादिष्ट तो होते ही हैं। साथ ही ये कई हेल्दी फायदों से भी भरपूर (Corn Benefits) होते हैं। मकई के दानों के सेवन से सेहत को कुछ खास लाभ होते हैं। (Corn Benefits and Side Effects in hindi)

Eating Healthy: क्या सफेद रंग की मकई है पीले मक्के से ज़्यादा पौष्टिक!

मकई के दाने का सेवन और उसके फायदे (Corn Benefits ):

कोलेस्ट्रॉल लेवल करे कम:

बैड कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। खासकर, भारत में यह स्थिति बहुत आम है। ऐसे में मकई या मक्के के सेवन से फायदा होता है। इसमें, विटामिन सी, कैलोटेनॉइड्स और फाइबर होता है। इनसे,  कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने और आर्टरीज़ में ब्लॉकेज़ को रोकता है।  नतीजतन, दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। (Corn Benefits and Side Effects)

Cold Milk Benefits: डायजेशन नहीं रहता ठीक या चाहिए हेल्दी ग्लोइंग स्किन तो लें ठंडे दूध की मदद, जानें ठंडे दूध के 4 बेमिसाल फायदे

हेल्दी स्किन:

फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान के कारण झुर्रियों जैसी स्किन प्रॉब्लम्स होती हैं। मक्के  में मौजूद बीटा-कैरोटिन होता है जो विटामिन ए, विटामिन सी और कई महत्वपूर्ण एंटी-ऑक्सिडेंट्स् होते हैं। ये सभी तत्व स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। साथ ही एंटी-एजिंग प्रभावों के कारण यह स्किन को जवां भी रखती है। इसका मतलब यही है कि, मक्का खाने से स्किन जवां और हेल्दी रहती है।

मजबूत हड्डियां:

फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और ज़िंक जैसे तत्व मकई में मौजूद होते हैं। इससे, हड्डियों को मज़बूती मिलती है। साथ ही हड्डियों से जुड़ी बीमारियों की संभावना कम होती है।Tips for Strong Bones: कमज़ोर बोन्स की वजह से होता है बदन और जोड़ों का दर्द, मज़बूत हड्डियों के लिए अपनी अपनाएं ये अच्छी आदतें

शक्ति मिलती है:

कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत है मक्का। इसीलिए, इसे खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है।

मक्का खाने के नुकसान ( Corn Benefits and Side Effects):

ब्लोटिंग:

इसे खाने से पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। इसीलिए, मक्के के कच्चे दानों का सेव सीमित मात्रा में करना चाहिए।

Rosemary: इम्यूनिटी हो बढ़ानी या पाचन तंत्र को बनाना हो मज़बूत, रोज़मेरी इसेंशियल ऑयल से मिलेंगे ये सभी बेमिसाल फायदे

इनडायजेशन:

जिन लोगों को डायजेशन की समस्याएं होती हैं। उन्हें, मकई का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे पचने में भी टाइम लगता है। इसीलिए, अपनी अपच की समस्या से बचने के लिए इसका सेवन सावधानी से करें।

Basil Seeds for Weight Loss: वेट लॉस डायट के साथ होती है बहुत अधिक क्रेविंग्स, कंट्रोल करें इसे बेसिल सीड्स के साथ, जब लगे बार-बार भूख तो पीएं सब्जा का पानी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source