
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 18, 2020 12:36 PM IST
कोर मसल्स का मजबूत होना बहुत जरूरी है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी बॉडी शेप में आने के साथ ही आपकी मसल्स को भी स्ट्रॉंग बनाती है। कोर मसल्स सिर्फ पेट में नहीं बल्कि रीढ़ की हड्डी, कंधे, धड़ के साथ बाकी शरीर में भी होती हैं। ऐसे में यदि आपकी मसल्स मजबूत है तो आपको चलने फिरने, दौड़ने, खेलने और अपने अन्य दैनिक काम करने में दिक्कत नहीं आती है। जबकि जब कोर मसल्स कमजोर होने लगती है तो आपका शरीर कई तरह के संकेत देता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जो शरीर में कोर मसल्स के कमजोर होने पर दिखते हैं।
आपका खराब पोस्चर भी वीक मसल्स की ओर इशारा करता है। अगर आप अक्सर गलत पोस्चर में बैठने के आदि हैं तो ये वीक मसल्स का कारण हो सकता है। आपके पेट और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को श्रोणि रीढ़ को स्थिर करने में मदद मिलती है जो बदले में आपकी ऊपरी पीठ और कंधों को तटस्थ स्थिति में रखने में मदद करती है। इन मांसपेशियों में ताकत की कमी के कारण आप गलत तरह से बैठते हैं।
कमजोर कोर का एक और संकेत पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना भी है। जब आपकी कोर मसल्स उस तरह मजबूत नहीं होती है जैसा कि होना चाहिए तो आपको लोवर बैक पेन होने लगता है। यहां तक कि कशेरुकाओं पर हल्का दबाव आपकी रीढ़ के साथ-साथ मांसपेशियों को भी चोट लगने की संभावना बनाता है।
जब आपकी मसल्स वीक होती है तो उसका सीधा असर आपके पेट पर भी पड़ता है। ऐसी स्थिति में आपको अपना पेट हल्का और खोखला महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में गहरी सांस लें और जैसे ही आप सांस छोड़ेंगे अपने बैली बटन को अपनी रीढ़ की ओर खींचने की कोशिश करें। इसे कुछ सेकंड के लिए या 10 की गिनती तक करें और फिर छोड़ें। अगर आप महज 10 मिनती तक भी ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो समझ लें कि आपकी कोर मसल्स काफी वीक हो गई है।
आपके हाथ और पैर भी आपकी कोर मसल्स के बारे में काफी बताते हैं। अगर आपको अपने हाथ और पैर में कमजोरी महसूस हो रही है तो इसका संकेत आपकी कोर मसल्स की ओर भी हो सकता है। यदि आपको गेंद फेंकने या पंच बनाने में मुश्किल हो रही है तो इसका मतलब है कि आपकी कोर मसल्स वीक हो गई है।