वर्कप्लेस पर लगातार काम करेंगे तो हो होंगे ये नुकसान,आज ही फॉलो करें ये फिटनेस टिप्स

ऑफिस में लगातार घंटों तक एक ही जगह बैठकर काम करना आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए यदि आप भी सिटिंग जॉव करते हैं तो आज हम आपको कुछ हेल्दी टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप अपनी सेहत को फिट रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Swati | Published : February 28, 2024 5:13 PM IST

आज इस लेख में हम उन लोगों को फिटनेस टिप्स बताने जा रहे हैं. जो अपने ऑफिस में करीब 8 - 9 घंटे बैठकर काम करते हैं। कॉर्पोरेट ऑफिस हो या कोई स्टार्टअप,इन सभी कंपनियों में ज्यादातर लोग करीब 8-9 घंटे की ड्यूटी करते हैं। इस दौरान लोगों को लंबे समय तक बैठना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि लंबे समय एवं देर तक काम कर आप अपने ऑफिस के मैनेजर को तो खुश कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ आप अपनी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं। जी हाँ दिन के 8 - 9 घंटे लगातार बैठना आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इसलिए आज हम आपको आपके वर्कप्लेस के दौरान फिट रहने (workplace Fitness) के कुछ जबरदस्त फिटनेस टिप्स बताने जा रहे हैं, उन्हें यदि आप फॉलो करते हैं, तो आप खुद का कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

1. हेल्दी हो ब्रेकफास्ट

जब भी आप अपने ऑफिस के लिए निकलें, तो हमेशा ब्रेकफास्ट में हेल्दी नाश्ता करें। साथ में नाश्ते के बाद एक फल जरूर खाएं। फल में कई सारे विटामिन्स, मिनरल्स का अच्छा स्रोत होता है जो आपको एनर्जी प्रदान करता है। फल खाने से आप थकान महसूस नहीं करेंगे।

2. साथ में ले जाएं हेल्दी स्नैक्स

जब भी आप अपने ऑफिस के लिए टिफ़िन या स्नेक्स बॉक्स तैयार करें।  तो उसमें हेल्दी स्नेक्स फ़ूड जरूर रखें। जैसे कि फ्राइड मूंगफली, पोहा, उपमा आदि। इन सभी चीजों में फैट की मात्रा बहुत कम होती है। खाने में ये स्नैक्स हल्का होता है। इससे आप अपनी शाम के समय की हल्की - फुल्की भूख मिटा सकते हैं।

3. ऑफिस की सीट पर लगातार न बैठे

अपने ऑफिस में आप लगातार 9 घंटे तक न बैठे। आप बीच - बीच में थोड़ा बाहर वॉक करने के लिए जा सकते हैं। बाहर की फ्रेश हवा का आनंद उठाएं। अपने आस पास के लोगों के साथ थोड़ी गपशप करें। इससे आपका मूड भी फ्रेश रहेगा और आपकी फिटनेस को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।  

4. कुर्सी पर बैठकर स्ट्रेच और व्यायाम करें

अपने डेस्क पर काम करते समय स्ट्रेचिंग करना न भूलें। कुछ सरल व्यायाम बैठने वाले जिन्हें आप कुर्सी पर बैठकर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप कुर्सी पर बैठकर कपालभाति जैसे योगासन भी कर सकते हैं।

5. कम्प्यूटर स्क्रीन से अपनी आँखों को थोड़ा ब्रेक दें

इसके अलावा जब भी आप अपने ऑफिस में काम करें, तो अपने कम्प्यूटर की स्क्रीन से अपनी आँखों को थोड़ा ब्रेक जरूर दें। कम्प्यूटर के सामने लगातार काम करने से आपको आँखों में भारीपन महसूस होगा साथ आँखों में थकान भी होगी। इसलिए काम के दौरान आँखों को रिलेक्स जरूर दें। 

6. भरपूर नींद लें

ऑफिस के दिन भर के काम और थकान की वजह से आपके शरीर को कुछ देर रिलेक्स की जरुरत होती है।  इसलिए रोजाना आप रात के समय नींद पूरी तरह से लें। अच्छी नींद लेने से आपकी बॉडी को हल्का महसूस होगा और आपका दिमाग और आँखों पर भारीपन से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ आप अपने काम को ख़ुशी और मन से करने में सक्षम होंगे।