वजन बढ़ाने के लिए Chia Seeds है बेस्ट फूड, इन 7 तरीकों से करें सेवन

Benefits of Chia Seeds: अगर आप अंडरवेट हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इन तरीकों से चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vishal Giri | Updated : September 22, 2024 10:01 AM IST

Chia Seeds for Weight Gain: वजन बढ़ाना कई लोगों के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, लेकिन चिया सीड्स का सेवन करना एक प्राकृतिक और स्वस्थ विकल्प हो सकता है। अक्सर लोग चिया सीड्स का सेवन अपने वजन को कम करने को लेकर करते है। लेकिन, अगर आप दुबले-पतले है, तो भी आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते है। चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, और स्वस्थ वसा होती है, जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है। अगर आप  भी अंडरवेट है तो अपनी डाइट में चिया सीड्स शामिल कर सकते है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि चिया सीड्स का सेवन करने से हमारे शरीर में क्या बदलाव आते है।

वजन बढ़ाने के लिए चिया सीड्स का सेवन कैसे करना चाहिए

स्मूदी में मिलाकर खाएं चिया सीड्स

अगर आप भी हैं शरीर से कमजोर हैं तो वजन को बढ़ाने के लिए चिया सीड्स के साथ स्मूदी का सेवन कर सकते है। स्मूदी में प्रोटीन पाउडर, स्पिरुलिना (Spirulina) या अन्य पाउडर वाले विटामिन्स और खनिज पाए जाते है। इसका सेवन करने के लिए आपको सबसे पहले एक गिलास दूध लें। फिर काजू और अंजीर डालें। इन्हें अच्छी तरह ग्राइंड करें और फिर चिया सीड्स डालें।

दही में मिलाकर खाएं चिया सीड्स

दही के साथ चिया सीड्स मिलाकर खाना भी फायदेमंद होता है। अगर आप भी वजन को बढ़ाने चाहते है तो आप भी इसका सेवन कर सकते हैं।  चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरा होता है। जिसका सेवन करने  से हमारे शरीर में काफी सुधार होता है। ऐसे बीज हैं जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। आप हर रोज सुबह नाश्ते में या स्नैक्स में इसका सेवन कर सकते हैं।

गुलकंद के साथ खाएं चिया सीड्स

अगर आप भी बढ़ाना चाहते है अपना वजन तो  गुलकंद के साथ  चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।  गुलकंद, जो गुलाब की पंखुड़ियों से बना होता है, पाचन में मदद करता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। वहीं, चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। गुलकंद और चिया सीड्स को मिलाकर खाने से वेट गेन में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें गुलकंद और चिया सीड्स मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते है।

सलाद और  चिया सीड्स का सेवन

सलाद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपको भी अपने वजन को बढ़ाना है तो आप भी सलाद के साथ  चिया सीड्स  का सेवन कर सकते है। आप सलाद को 2 चम्मच भिगोए और उसमे  चिया सीड्स  को मिला दे। वजन बढ़ाने के लिए चिया सीड्स का सेवन, गुलकंद, स्मूदी, दही और सलाद के साथ मिलाकर किया जा सकता है।

ब्रेड और चिया सीड्स का सेवन

ब्रेड या मफिन के बैटर में चिया सीड्स मिलाएं। यह आपके बेक किए गए सामान को और भी हेल्दी बनाएगा।  ब्रेड में काफी अधिक फाइबर होता है क्योंकि यह साबुत गेहूं के आटे से बनी होती है। इसके अतिरिक्त, ब्राउन ब्रेड विटामिन बी, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे विटामिन और खनिजों का भी अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं।

सूप में मिलाकर चिया सीड्स का करें सेवन

सूप में चिया सीड्स मिलाकर खाएं। यह सूप को गाढ़ा और पौष्टिक बनाएगा। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, और प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है, जो आपके सूप को और भी पौष्टिक बना सकती है। सूप में मिलाकर चिया सीड्स का सेवन करने से आप वजन को गेन कर सकते है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source