Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चिंता, तनाव और उसके कारण डिप्रेशन होना आजकल के समय में बहुत ही आम बात हो गई है। ये सभी न सिर्फ आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। अक्सर लोग चिंता या तनाव को दूर करने के लिए कुछ खाना या पीना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि इन फूड्स से टेंशन कम होगा और उन्हें खुशी मिलेगी, लेकिन यहीं वे बड़ी गलती कर देते हैं। क्योंकि ऐसे कई फूड्स हैं, जो हमें टेंशन-डिप्रेशन कम करने वाले लगते हैं, लेकिन असल में ये समस्या बढ़ा देते हैं। ऐसे में इनके सेवन से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये फूड्स।
फलों के रस को आमतौर पर बहुत ही हेल्दी माना जाता है। लेकिन असल में ये उतने सेहतमंद नहीं हैं, जितने आप समझ रहे हैं। जब आप फल खाते हैं तो आपको इससे ढेर सारा फाइबर मिलता है। इससे आपका पेट भरता है और आपको एनर्जी मिलती है। लेकिन जब आप फलों का जूस पीते हैं तो आपको बस पौष्टिक मीठा और पानी ही मिलता है। अगर आप पैक वाला जूस पी रहे हैं तो इससे आपको अत्यधिक शुगर मिलती है, जो आपके मूड स्विंग कारण बन जाती है। आपको अचानक से गुस्सा आ सकता है या आप लो फील कर सकते हो। ऐसे में फलों के जूस आपकी चिंता और डिप्रेशन दूर नहीं कर पाते हैं।
सोडा आजकल के लोगों का फेवरेट ड्रिंक है। इसके बिना पार्टी, आउटिंग, पिकनिक अधूरी मानी जाती है। अक्सर थकान दूर करने के लिए, मूड फ्रेश करने के लिए या उदासी दूर करने के लिए लोग सोडा पीना पसंद करते हैं। लेकिन आपकी सोच गलत है। सोडा ड्रिंक आपके डिप्रेशन को बढ़ा सकती हैं। इनमें अत्यधिक मात्रा में शुगर और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो आपके टेंशन और डिप्रेशन को ट्रिगर करते हैं। इनमें कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं।
आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि ‘टेंशन से दिमाग फट रहा है, चलो कॉफी पी लेते हैं।’ अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो आप गलत हैं। काॅफी आपकी टेंशन और डिप्रेशन दूर नहीं करती, बल्कि ये आपके चिड़चिड़ेपन को ट्रिगर करती है। काॅफी में मौजूद कैफीन के कारण आपकी नींद उड़ सकती है, जिससे आपका डिप्रेशन और टेंशन दोनों ही बढ़ते हैं। अगर संभव हो तो आप डिकैफ़िनेटेड कॉफी का सेवन करें।
टेंशन और डिप्रेशन को दूर करने के लिए अक्सर लोग शराब का सेवन करते हैं। लोगों का मानना है कि शराब के सेवन से उनकी टेंशन कम होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। शराब का सेवन आपकी नींद में खलल डाल सकता है। अपर्याप्त नींद के कारण आपका तनाव और अवसाद दोनों ही ट्रिगर होते हैं। ऐसे में आपकी ये दोनों ही समस्याएं बढ़ सकती हैं।
कुछ लोग टेंशन और उदासी को दूर करने के लिए खाने का सहारा लेते हैं। वे कुछ चटपटा खाकर अपना मूड ठीक करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी टोमेटो कैचअप या सोया सॉस से बनी डिशेज खाकर ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं तो आप यहां गलत हैं। दरअसल, टोमेटो कैचअप में काफी मात्रा में आर्टिफिशियल स्वीटनेस डाली जाती है। यह मिठास आपकी चिंता और डिप्रेशन को बढ़ा सकती है। इसके जगह आप घर में बने साल्सा का सेवन करें। वहीं नूडल्स, चाऊमीन, मोमोज में उपयोग की जाने वाली सोया साॅस भी आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।