... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : April 17, 2018 9:48 AM IST
अच्छे आचरण और व्यवहार की जरूरत जिंदगी के हर मोड़ पर पड़ती है, फिर चाहे वह वर्कप्लेस ही क्यों न हो। ऑफिस में तरह-तरह के स्वभाव और विचारों वाले को-वर्कर्स होते हैं। कोई ऊंची आवाज में बात करता है, तो कोई खाना खाते वक्त जोर से आवाज करता है। किसी को बात-बात में बहस करने की आदत होती है, तो कोई हर काम के लिए सिर्फ खुद को ही क्रेडिट देना चाहता है। आप इस तरह का व्यवहार अपने घर में बेशक अपना सकते हैं, लेकिन ऐसा ऑफिस में नहीं चलता। ऐसा करके आप अपने को-वर्कर्स की नजरों में और बुरे बनते जाएंगे। ऑफिस में सिर्फ बेहतर काम करके को-वर्कर्स से इज्जत पाना ही काफी नहीं है, बल्कि आप उनकी नजरों में लगातार अच्छे बने रहें, यह भी बेहद जरूरी है।
इंडिपेंडेंट ने कुछ ऐसी बातें उजागर की हैं, जो बताती हैं कि आपकी किन आदतों को आपके को-वर्कर्स सबसे ज्यादा नापसंद करते हैं। को-वर्कर्स के कुछ हावभाव और संकेत, बेहतर है आप भी जान-समझ लें-
जब वे करने लगें आपको नजरअंदाज
जब आपके को-वर्कर आपको देखते ही अपना रास्ता बदल लें। आपकी बातों को तवज्जों न दें। आपको एलिवेटर के पास खड़ा देखकर, वे सीढ़ियों से जाने लगें।
जब वे आपके साथ कम समय बिताएं
कई बार आपकी आदतों के कारण आपके को-वर्कर्स आपसे दूरी बढ़ाने लगते हैं। जब भी आप उनसे कुछ पूछते हैं, डिस्कस करने जाते हैं, तो क्या वे एक-दो मिनट में ही आपसे पीछा छुड़ाने लगते हैं? यदि हां, तो फिर समझ जाइए कि वे आपमें या आपकी बातों में बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे।
निजी बातें शेयर नहीं करते
यदि आपको कुछ दिनों से यह अहसास हो रहा है कि आप जिनके साथ काम करते हैं, वे एक-दूसरे से तो अपनी पारिवारिक बातें, समस्याएं शेयर करते हैं, लेकिन आपको कभी भी इन बातों में शामिल नहीं करते, तो समझ लीजिए की दाल में कुछ काला है। हो सकता है, वे आपकी जिंदगी के बारे में कुछ भी न सुनने में दिलचस्पी रखते हों।
कॉफी-चाय के लिए इन्वाइट नहीं करते
क्या आप कुछ दिनों से अकेले ही लंच करने, कॉफी पीने जाते हैं? कॉफी पर किसी भी प्रोजेक्ट मीटिंग में आपको शामिल करने से आपके को-वर्कर्स बचने लगे हैं, तो हो सकता है कि वे आपके साथ उठने-बैठने में बिल्कुल भी रुचि नहीं रखते हों। बेहतर होगा कि आप अपनी आदतों को जितनी जल्दी हो बदल डालें।
क्रेडिट अपने नाम करने की कोशिश
कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ कुलीग आपको ऑफिस से बाहर निकालने के लिए आपके आइडियाज को चुराने की कोशिश करते हैं। ऐसा करके वे आपके आइडियाज का सारा क्रेडिट खुद के नाम करके सीनियर्स के सामने वाहवाही बटोरते हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।
विश्वास की कमी
यदि हर दिन आपके उद्देश्यों, आपके कार्य को लेकर सवाल किया जाने लगे, हर काम में आपकी गलती निकालने की कोशिश की जाए, आपके कार्य के प्रति आपके को-वर्कर्स या सीनियर्स विश्वास न दिखाएं, तो समझ लीजिए कि यह आपके करियर के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
कंपनी छोड़ने के लिए उकसाना
यदि वे आपको पसंद नहीं करते, तो हो सकता है किसी न किसी तरीके से वे आपको कंपनी से बाहर निकालने की कोशिश करेंगे। इन सभी बातों से आप बचना चाहते हैं, तो कोशिश करें अपने स्वभाव, हावभाव को वर्कप्लेस के अनुसार ढालने की। तभी आप अधिक प्रोडक्टिव, क्रिएटिव, काम के प्रति केंद्रित और हर उस कार्य में सफल होंगे, जो आप करते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Anshumala.
चित्रस्रोत: Shutterstock Images.