पैदल चलना या सीढ़ियां चढ़ना! जानिए कौनसी एक्सरसाइज है आपके लिए बेस्ट

Climbing stairs benefits: जब बात वेट लॉस के लिए बेस्ट एक्सरसाइज की आती है तो अक्सर लोग सीढ़ियां चढ़ने और वॉकिंग के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : May 2, 2024 3:28 PM IST

'फिट रहना है तो लिफ्ट छोड़ों और सीढ़ियां चढ़ो', सालों से आप सभी ये बात किसी न किसी फिटनेस फ्रीक इंसान या फिटनेस कोच से सुनते आ रहे होंगे। सीढ़ियां चढ़ना एक बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है। लेकिन जब बात वेट लॉस के लिए बेस्ट एक्सरसाइज की आती है तो अक्सर लोग सीढ़ियां चढ़ने और वॉकिंग (climbing stairs vs walking) के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं। वैसे तो ये दोनों ही बहुत ही शानदार एक्सरसाइज हैं, लेकिन आपके लिए इनमें से सबसे अच्छा क्या है, चलिए ये आज जान लेते हैं।

पैदल चलना या सीढ़ियां चढ़ना-जानें क्या है आपके लिए सही - Climbing Stairs vs Walking

लाइफ में एक्टिव बने रहने से आप कई फिजिकल और मेंटल हेल्थ इश्यूज से बचे रहते हैं। ऐसे में सीढ़ियां चढ़ना, छोटी सी वॉक पर जाना, कुछ देर साइकिल चलाना, स्विमिंग करना बहुत ही अच्छा रहता है। यह आपकी रुचि पर निर्भर है कि आप इनमें से क्या चुनते हैं। या फिर आप इनके लिए दिन भी तय कर सकते हैं। ​एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपको ज्वाइंट पेन और सांस से जुड़ी कोई परेशानी नहीं है तो वॉक के मुकाबले सीढ़ियां चढ़ना ज्यादा इफेक्टिव है, क्योंकि इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। लेकिन अगर आपके घुटनों में दर्द रहता है तो आपको वॉकिंग को चुनना चाहिए।

एक नहीं कई फायदे हैं सीढ़ियां चढ़ने के

सीढ़ियां चढ़ना सिर्फ वेट लॉस ही नहीं कई हेल्थ इश्यूज का रामबाण इलाज साबित हो सकता है। यह मांसपेशियों से लेकर दिल तक के लिए अच्छा है।

1. मजबूत होती हैं मांसपेशियां

सीढ़ियां चढ़ना आपके ज्वाइंट्स,हिप्स, कोर और तलवे की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। दरअसल जब आप सीढ़ियां चढ़ते हैं तो हैमस्ट्रिंग, क्वाड्रिसेप्स, ग्लूट्स सहित कई मांसपेशियां एक्टिव होती है। ऐसे में इससे आपकी मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति में सुधार होता है।

2. वेट लॉस में मददगार

अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो सीढ़ियां चढ़ना आपके लिए बेस्ट है। सीढ़ियां चढ़ना कैलोरी बर्न का एक शानदार तरीका है। यह आपको वजन कम करने या हेल्दी वेट बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह वॉकिंग की तुलना में ज्यादा असरदार भी है। आप इससे कितनी कैलोरी बर्न करते हैं ये आपकी सीढ़ियां चढ़ने की स्पीड पर निर्भर करता है।

3. बुढ़ापे में भी नहीं होगा घुटनों में दर्द

आमतौर पर लोगों को बुढ़ापे में घुटनों में दर्द होने की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप कम उम्र से ही नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे आपकी हड्डियां और ज्वाइंट्स दोनों मजबूत होते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

4. मिलेगी कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस

नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़कर आप कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस पा सकते हैं। इससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है। सीढ़ियां चढ़ने से आपका हार्ट ज्यादा एक्टिव होता है, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ने में भी मदद मिलती है। ऐसे में बिना किसी बड़े खर्च के आप अपने हार्ट की फिटनेस का ध्यान रख सकते हैं।

5. बूस्ट करता है मेटाबॉलिज्म

वेट लॉस के लिए मजबूत मेटाबॉलिज्म जरूरी है और सीढ़ियां चढ़ने से यह आसानी से होता है। यह एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को पावर देती है। अगर आप 30 सीढ़ियां चढ़ते हैं तो आपकी करीब 10 कैलोरी बर्न होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source