
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 24, 2020 2:37 PM IST
Cinnamon for Weight Loss: वजन घटाना है तो डायट में शामिल करें दालचीनी, रोज पिएं दालचीनी वाली चाय।© Shutterstock.
कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पिछले दो महीने से हुए लॉकडाउन में लोग अपने-अपने घरों में बैठने को मजबूर हो गए हैं। इससे लोगों की शारीरिक एक्टिविटी काफी हद तक कम हो गई है, जिससे सीने में जलन, गैस, मांसपेशियों में दर्द, अनिद्रा, तनाव, घबराहट, मानसिक समस्याएं, एंग्जायटी आदि की समस्या आम होती जा रही है। जो लोग वजन कम करने के लिए बाहर रनिंग, जॉगिंग करने जाते थे और जिम में वर्कआउट करते थे, वो अधिक परेशान हैं। दरअसल, ऐसे लोगों में वजन बढ़ने की समस्या देखी जा रही है। बेशक आप बाहर ना जा सकें, लेकिन आपके किचन में एक ऐसी चीज मौजूद है, जो वजन तेजी से घटाती है। हम बात कर रहे हैं दालचीनी (cinnamon) की। जानें, किस तरह से दालचीनी का इस्तेमाल वजन घटाने (cinnamon for weight loss) के लिए करना चाहिए।
दालचीनी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद (Dalchini benefits in hindi) होती है। इसमें कई ऐसे कम्पाउंड मौजूद होते हैं, जिनमें कई औषधीय गुण होते हैं। ये सभी सेहत और खूबसूरती दोनों को बढ़ाते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं।
शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है, तो शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है। आप कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए दालचीनी पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खाना शुरू कर दें। इसे हर दिन खाएं। कोलेस्ट्रॉल कम होगा तो वजन खुद ब खुद कम होने लगेगा। एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व खून में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है।
दालचीनी का सेवन करने से खाना (cinnamon benefits in hindi) जल्दी पचता है। पाचन प्रक्रिया अच्छी बनी रहने से वजन घटाने (cinnamon for weight loss) में मदद मिलती है। वजन कम करना चाहते हैं, तो दालचीनीवाली चाय पिएं। पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर उबालें। इसे छान लें। इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पिएं। दालचीनी के सेवन से शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार, दालचीनी में मौजूद फैटी एसिड एवं एंटीबैक्टीरियल गुण वजन घटाने में सक्षम पाई गई है। दालचीनी वजन घटाने के साथ ही खून साफ करती है। शरीर में जमीं अतिरिक्त चर्बी घटाती है।
Cinnamon Benefits : वजन कम करना है तो यूं करें दालचीनी का सेवन, जानें दालचीनी के अन्य फायदे
दालचीनी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी पावर को भी बूस्ट करते हैं। ऐसे में कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए आप दालचीनी के पाउडर को दूध या शहद में मिलाकर खा सकते हैं। किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से भी बचाती है दालचीनी।
Weight Loss Diet: वजन कम करने के लिए रोटी खाएं या चावल? जानें, किसमें है कितनी कैलोरी
दालचीनी से तैयार हेल्दी टी या चाय (cinnamon tea for weight loss) पीने से वजन कम होता है। दालचीनी का स्वाद मीठा होता है। इस चाय को बनाने के लिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा चम्मच अनवायन पाउडर, 1 चम्मच शहद, एक नींबू चाहिए। इन सभी को एक गिलास गुनगुने पानी में 5 मिनट तक मिलाएं। इस चाय को सुबह खाली पेट पिएं। इसे पीने के एक घंटे बाद ही कुछ खाएं। दालचीनी से तैयार हेल्दी ड्रिंक शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी, वजन और पाचन से संबंधित विकारों को दूर करती है।
वजन घटाने के लिए पिएं दालचीनी से तैयार ये हेल्दी ड्रिंक
Cinnamon Benefits : इन 5 कारणों से दालचीनी को जरूर करें अपने आहार में शामिल
कांगड़ा चाय बचा सकती है कोविड-19 इंफएक्शन से, एक्सपर्ट्स ने किया दावा