... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : July 14, 2020 2:44 PM IST
च्युइंग गम चबाने से डबल चिन और मोटापा होता है कम, जानें और भी फायदे
Chewing Gum Benefits : च्यूइंग गम खाने की आदत कुछ लोगों को बहुत ही ज्यादा होती है। आपकी यह आदत आपको सेहतमंद भी बना सकती है। वजन कम करने के साथ ही यह मुंह का काफी अच्छा एक्सरसाइज है। च्यूइंग गम ना केवल एक माउथ-फ्रेशनर के रूप में कार्य करता है, बल्कि इसे चबाने से सेहत को कई लाभ भी होते हैं। रिसर्च के अनुसार, च्यूइंग गम का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई (Chewing Gum Benefits ) सकारात्मक लाभ होते हैं। इसका सेवन करने से मोटापा कम होता है और दांतों की भी कई समस्याएं ठीक होती हैं। चलिए जानते हैं च्यूइंग गम (Chewing Gum Benefits ) चबाने के फायदे-
च्यूइंग गम का सेवन करने से आप अपना वजन भी घटा सकते हैं। इसका सेवन करने से आपकी भूख शांत रहती है और आप कम मात्रा में कैलोरी लेते हैं। दिन में कम से कम एक बार च्यूइंग गम का सेवन जरूर करें, इससे मीठा खाने की तीव्र इच्छा भी कमजोर होती है। कम कैलोरी वाला च्यूइंग गम फैट फ्री होता है, इससे फैट बर्न होता है। इसका सेवन करने से जबड़े की मांसपेशियों पर असर पड़ता है। दिनभर में च्यूइंग गम का सेवन करने से 11 कैलोरी प्रति घंटे कम होती है।
आंत की गतिशीलता को सुधारने में च्यूइंग गम हमारी मदद करता है। जब आप च्युइंगम को चबाते हैं, तो मुंह में ज्यादा स्लाइवा बनता है, जो डाइजेस्टिव एसिड को पेट से मुंह तक आने से रोकता है। इसलिए पेट में भोजन आराम से पच जाता है। खाना सही से पचने के कारण पाचन शक्ति में सुधार होता है।
च्यूइंग गम चबाने से मुंह में अधिक स्लाइवा बनता है। अधिक स्लाइवा से मुंह में होने वाली बीमारियां जैसे-दांत की सड़न, कैविटी इत्यादि दूर होती है। हां, लेकिन आप यह सोच रहे हैं कि किसी भी च्यूइंग गम को खा सकते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। दांत न सड़ें, इसे रोकने के लिए शुगर फ्री च्यूइंग गम का ही सेवन करें। कृत्रिम मिठास वाले च्यूइंग गम का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है, साथ ही दांत भी खराब हो सकते हैं।
आपके गर्दन के आस-पास मोटापा अधिक दिखाई देता है, तो आज से ही च्यूइंग गम चबाना शुरू कर दें। डबल चिन के लिए यह एक अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। च्यूइंग गम चबाने से दांतों का पीलापन दूर होता है, साथ ही दांत भी साफ हो जाता है। अगर आपके सांस में बदबू आती है, तो च्यूइंग गम चबाने से आपकी समस्या ठीक हो सकती है।
तनाव और चिंता को दूर करने में च्यूइंग गम मदद करता है। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि जिन बच्चों ने एग्जाम के दौरान च्यूइंग गम चबाया, वे अधिक सजग होकर एग्जाम देते हैं। च्यूइंग गम ना सिर्फ तनाव को दूर करने में मददगार है, बल्कि इसके सेवन से चिड़चिड़ापन भी महसूस नहीं होता है।
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ 5 मिनट में करें ये 2 योगासन, हार्मोन्स भी रहेंगे बैलेंस
ढीले और थुलथुले पेट को इस मास्क से 1 ही सप्ताह में करें कम, जानें तैयार करने का तरीका