Cheese for Weight Loss: चीज़ खाने से होता है वेट लॉस, जाने रोज़ाना कितनी मात्रा में करना चाहिए इसका सेवन

कई स्टडीज़ में यह दावा भी किया गया है कि जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है तो वह अधिक तेज़ी से फैट बर्न (Cheese for Weight Loss) करता है। इसीलिए, चीज़ का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं और साथ ही होता है वेट लॉस भी। (Health Benefits of Cheese )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 6, 2021 8:43 AM IST

Cheese for Weight Loss: चीज़ को आमतौर पर एक हाई कैलोरी फूड माना जाता है। इसीलिए, वेट लॉस करने में जुटे लोगों को अक्सर चीज़ खाने से डर लगता है। लेकिन, दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माने जाते हैं। इसी तरह कई स्टडीज़ में यह दावा भी किया गया है कि जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है तो वह अधिक तेज़ी से फैट बर्न करता है। इसके साथ ही हाई-प्रोटीन डायट से मसल्स का विकास भी बेहतर तरीके से होता है। इसीलिए, डेयरी प्रॉडक्ट के तौर पर चीज़ का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। (Health Benefits of Cheese )

चीज़ के सेवन से फायदे-

  • प्रोटीन से भरपूर फूड होने के कारण पेट भरता है और तुरंत एनर्जी देता है।
  • मसल्स गेन और वेट लॉस में मदद करता है।
  • विटामिन डी की डेली ज़रूरत होती है पूरी।
  • चीज़ के सेवन से मिलते हैं फॉस्फोरस, विटामिन ए और ज़िंक

क्यों है लो-फैट चीज़ वेट लॉस के लिए बेस्ट  (Cheese for Weight Loss):

प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत होने के कारण चीज़ का सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसीलिए, अपनी डायट से चीज़ को पूरी तरह से निकालने की बजाय लो-फैट चीज़ का सेवन करें। जी हां, डेयरी प्रॉडक्ट्स का फायदा पाने और उनके सेवन के कम से कम नुकसान हों, इसके लिए आप लो-फैट दही, चीज़ और लो-फैट दूध पी सकते हैं। इन तरीकों से आपका वेट लॉस भी होगा। लो फैट चीज़ में कई पर्याय आसानी से बाज़ार में उपलब्ध होते हैं जिनमें से ये प्रमुख हैं-

  • पनीर या कॉटेज़ चीज़
  • रिकोटा चीज़
  • स्विस और मॉज़रिला चीज़

दरअसल, साधारण चीज़ में मौजूद सैचुरेटेड फैट (saturated fat in cheese) कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा देता है। इसे दिल की बीमारियों और मोटापा बढ़ानेवाला माना जाता है। लेकिन,  लो-फैट चीज़ में इस सैचुरेटेड फैट की भी मात्रा भी बहुत कम होती है। जिससे, इसका सेवन मोटापा नहीं बढ़ाता।  अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, 9 वर्ष से ऊपर के लोगों को 3 कप लो-फैट या फैट-फ्री दूध का सेवन करना चाहिए। वहीं, 4-8 वर्ष की उम्र में 2 सर्विंग्स और 2-3 वर्ष के बच्चों को दिनभर में 2 सर्विंग की ज़रूरत पड़ती है।

हालांकि, लो-फैट चीज़ का स्वाद आपको शायद उतना पसंद ना आए। लेकिन,  लो-फैट चीज़ आपके वेट लॉस गोल को अचीव करने में मदद कर सकता है। पर आप अपनी पसंद के अनुसार, चीज़ की किसी वेरायटी को चुन सकते हैं और स्वाद के साथ वेट लॉस का भी ख्याल रख सकते हैं। (Cheese for Weight Loss)