... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 30, 2017 4:40 PM IST
Chamomile tea: this helps release tension and helps to calm one down. Delicate chamomile flowers are infused in hot water to make this tea that is known to provide a good night’s sleep. You may use fresh or dried chamomile flowers to make this tea. Chamomile has a very soothing effect with mildly sedative properties that help you switch off on a hectic day.
सुनने में अजीब लगेगा मगर ये सच है कि कैमोमाइल बहुत पहले से औषधीय रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। पुराने जमाने से इस कड़वे हर्ब का इस्तेमाल औषधी बनाने में किया जाता रहा है। क्योंकि इसके सेवन से नर्व रिलैक्स और शांत होता है। इस सफेद हर्ब की चाय मूल रूप से नींद संबंधी समस्या और तनाव को कम करने के लिए ब्रेवरेज के रूप में व्यवहृत होता है। ग्रीन टी की तरह ही कैमोमाइल टी के भी बहुत सारे सेहतमंद फायदे हैं। मन को शांत करने के साथ-साथ ये वज़न को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस गोल में है तो मसाला चाय, ब्लैक टी, या आम चीनी-दूध वाले चाय के जगह पर एक मग एक चाय हर रोज लें।
कैमोमाइल चाय डाजेस्टिव सिस्टेम को ठीक करने के साथ-साथ फैट को तोड़ता है-
डायजेस्टिव सिस्टेम को ठीक करने का मतलब ये गैस्ट्रिक प्रॉब्लम, दस्त, बदहजमी, उल्टी या मतली का एहसास, पेट में गैस की तकलीफ जैसे समस्याओं से राहत दिलाती है। स्टडी के अनुसार इस चाय को पीने से गैस्ट्रिक निकलता है जो फैट और कोलेस्ट्रॉल को तोड़ने में मदद करता है। ये चाय ग्लूकोज को एब्सॉर्ब करने में बाधा उत्पन्न करता है जो वज़न को बढ़ने नहीं देता है। स्टडी के अनुसार कैमोमाइल एक्सट्रैक्ट बढ़ता वजन, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कम करने का सुरक्षित और आसान तकनीक है। यानि लंच या डिनर के पहले एक कप कैमोमाइल टी पीने से आप ज्यादा कैलोरी लेने से बच जायेंगे।
रात को आती है अच्छी नींद-
नींद कम होने से भी वज़न बढ़ने का खतरा होता है। अच्छी नींद नहीं आने या तनाव में सोने से स्लीप का पैटर्न बिगड़ता है जिसके कारण इन्सूलीन का उत्पादन बाधित होता है जिसके कारण हार्मोन भी असंतुलित होता है जो वजन को बढ़ाता है। इसलिए एक कप गर्म कैमोमाइल चाय पीकर सोने से नर्व का प्रॉबल्म ठीक होता है जिससे अच्छी नींद आती है।
स्ट्रेस या तनाव करें कम
नौकरी संबंधी टेंशन या रिलेशनशीप को संभालने का स्ट्रेस शरीर में कोर्टिसल के लेबल को बढ़ाता है। जिसके कारण हाई कार्ब्स वाले फूड यानि फ्रेंच फ्राई, बर्गर, पिज़्ज़ा, फिज़ी ड्रिंक, चॉकलेट आदि खाने का मन करता है। मन को शांत करने के लिए आपको योग, मेडिटेशन या जिम ज्वाइन करना चाहिए साथ ही कैमोमाइल टी लेना चाहिए जिससे नर्व शांत होता है और स्ट्रेस लेबल कम होता है।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत:Shutterstock