जैकलिन फर्नांडीज़ ने किया पोल पर योगासन , ऑनलाइन हो रही जैकी के इस अंदाज़ की तारीफ!

इसे 10 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिलें और ना जाने कितने ही लोगों ने जैकलिन की तारीफ में कमेंट लिखे।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 27, 2017 3:39 PM IST

जैकलिन फर्नांडीज़ बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह समय-समय पर उनकी वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और उसने हाल ही में उन्होंने एक ऐसी ही तस्वीर इंस्टाग्राम (Instagram) पर साझा की। तस्वीर में वे एक पोल पर योग करती दिख रही हैं। जी हां! आपने सही पढ़ा। आप अपने मोबाइल पर इस आर्टिकल को पढ़ते हुए जहां समोसा या बर्गर खा रहे हैं, वहीं इस तस्वीर को देंखें, जहां जैकलिन अपने पैरों की मदद से एक पोल (खंभे) पर पालथी मारे बैठी हैं। जरा आप खुद ही देखें:

'योगिनी' कैप्शन के साथ इस तस्वीर को शेयर किया गया और इसे 10 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिलें और ना जाने कितने ही लोगों ने जैकलिन की तारीफ में कमेंट लिखे।

यही नहीं जैकलीन ने बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को भी पोल पर कुछ ऐसे ही आसन जमाने में मदद की।:

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वैसे वरुण ने लिखा कि ऐसा करना आसान नहीं था।

इसमें शक नहीं कि ऐसी एक्सरसाइज करने के लिए एक शक्तिशाली बॉडी कोर की ज़रूरत पड़ेगी और अपने शरीर का संतुलन बनाने की कला। वैसे एक पोल वर्कआउट हमारे शरीर के साथ सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। यह ताकत और लचीलापन बढ़ाती है और आपका आत्मविश्वास बहुत ज़्यादा बढ़ाती है। यह आपके शरीर को लचीला बनाती है और चूंकि इसके लिए बहुत-सी कोर स्ट्रेंथ की ज़रूरत होती है, तो यह कैलोरी बर्न करने में भी आपकी मदद कर सकती है।

हम जानते हैं आपको जैकलीन की यह तस्वीर देखकर प्रेरणा ज़रूर मिली होगी। वैसे यह फोटो ऑनलाइन आने के बाद ट्विटर पर बहुत सारे मजाक और मिम्स भी शेयर होने लगें। उन में से कुछ ये रहे:

Read this in English.

अनुवादक: Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत:

Instagram/jacquelinef143

Instagram/varundvn

Twitter/@Gujju_Jon

Twitter/@theUnfading

Twitter/@yk_deepak

Twitter/@theamanrana

Twitter/@Gadhvilaxman

Twitter/@hankypanty

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source