How To Weight Loss After Delivery: डिलीवरी के बाद सेलिब्रिटी स्‍टाइल में घटाएं वजन, करने होंगे सिर्फ ये 5 काम

डिलीवरी के बाद वजन कम करना बहुत बड़ा चैलेंज होता है। लेकिन आज हम आपको सेलिब्रिटी स्टाइल में वजन कम करने की टिप्स (How to Weight Loss after Delivery in hindi) बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : May 28, 2021 4:19 PM IST

प्रेगनेंसी के दौरान वजन बढ़ना (Weight Gain During Pregnancy) नेचुरल प्रोसेस हैं। डॉक्‍टर्स कहते हैं कि जब कोई महिला प्रेगनेंट होती है तो 10-12 किलो वजन बढ़ना नॉर्मल बात है। लेकिन महिलाओं के लिए चैलेंज तब होता है जब प्रेगनेंसी में बढ़ा हुआ वजन कम होने का नाम नहीं लेता। एक्‍सरसाइज, जिम, योगा और डाइट पर चाहे कितना भी फोकस कर लो लेकिन वजन न मात्र ही कम हो पाता है। जबकि सेलिब्रिटी के साथ ऐसा नहीं होता, वो लोग बहुत जल्‍दी वजन घटा लेते हैं। सेलिब्रिटी करीना कपूर खान, अनुष्‍का शर्मा, सानिया मिर्जा और अनिता हस्सनंदनी जैसे स्‍टार सिर्फ कुछ ही दिनों में अपनी बॉडी शेप को पहले जैसा कर देते हैं। ये लोग ऐसा क्‍या करते हैं जो इनका इतनी जल्‍दी कम हो जाता है? अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल बार-बात आता है तो आज हम आपको सेलिब्रिटी स्‍टाइल में प्रेगनेंसी के बाद वजन घटाने की टिप्‍स (How to weight loss after delivery in hindi) बता रहे हैं।

डाइटिंग बिल्‍कुल न करें

कुछ महिलाएं ऐसा सोच सकती हैं कि खाने से उनका वजन बढ़ सकता है इसलिए क्‍यों न डिलीवरी के बाद डाइटिंग की जाए! ऐसा करने की बिल्‍कुल भूल न करें। बल्कि चाइल्‍डबर्थ के बाद आपको हर थोड़ी थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाना चाहिए। इससे आपकी डेली कैलोरी इनटेक कम होगी और वजन भी कम होगा। सेलिब्रिटी की तरह अपनी डाइट में जूस, फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दूध, लीन मीट, नट्स, दही, नट्स और हेल्‍दी स्‍नेक्‍स शामिल करें। हेल्‍दी और सही डाइट लेने से प्रेगनेंसी के बाद तेजी से वजन घटाया जा सकता है। डिलीवरी के बाद हाइड्रेट रहना भी बहुत जरूरी है।

ब्रेस्‍टफीडिंग जरूर कराएं

शायद आपको ये बात पता नहीं होगी कि शिशु को अपना दूध पिलाने से न सिर्फ नवजात को पौष्टिक आहार मिलता है बल्कि इससे मां को भी खूब फायदा होता है। बच्‍चे को दूध पिलाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस भी बाहर निकलते हैं। ब्रेस्‍टफीडिंग से आप रोज 200 से 300 कैलोरी वजन घटा सकते हैं। ज्‍यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने बच्‍चे को ब्रेस्‍टफीड कराती हैं। अगर आप एक हफ्ते में 500-700 ग्राम वजन घटाते हैं तो ये सुरक्षित है।

anushka sharma

नींद के साथ समझौता न करें

हालांकि ये बात एकदम सच है कि शिशु के साथ सोना बहुत मुश्किल है। क्‍योंकि जब आपके सोने का सोने का समय होता है तब शिशु उठता है और दिनभर जब आपका काम होता है तब शिशु नींद लेता है। लेकिन इसके बावजूद आपको अपनी नींद पर ध्‍यान देना है और समय मिलते ही पूरी नींद लें। वजन कम करने के घरेलू नुस्‍खे भी अपनाएं जा सकते हैं।

एक्‍सरसाइज मंत्रा को बिल्‍कुल न भूलें

प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने में एक्‍सरसाइज एक बेहतरीन उपाय है। सुबह या शाम जब भी आपको समय मिले एक्‍सरसाइज जरूर करें। डिलीवरी के तुरंत बाद हैवी एक्‍रसाइज करने से बचें। इस वक्‍त आप वॉकिंग, स्‍ट्रेचिंग और योगा जैसी फिजिकल एक्‍टिविटी कर सकते हैं। अगर आपकी सी सेक्‍शन डिलीवरी हुई है तो किसी एक्‍सपर्ट या ट्रेनर की देखरेख में ही एक्‍सरसाइज करें।

पॉजिटिव रहें

आपकी मेंटल हेल्‍थ का फिजिकल हेल्‍थ पर सीधा असर पड़ता है। डिलीवरी के बाद कोशिश करें कि हर चीज को पॉजिटिव एंगल से देखें। जो चीज आपकी लाइफ में नेगेटिविटी ला रही है या आपके विचारों को प्रभावित कर रही हैं उनसे दूर रहें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source