Right Time to eat before workout : वर्कआउट से पहले किस समय क्या खाना है सबसे बेस्ट, रुजेता दिवेकर ने शेयर किया पूरा रूटीन

रुजुता ने फिटनेस के प्रति सजग रहने वाले लोगों के लिए सही समय पर खाने से जुड़ी कुछ बातें शेयर की है। आइए जानते हैं क्या है एक्सरसाइज से पहले खाने का सही समय।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 9, 2022 9:31 AM IST

सेलेब्रिटी न्यूट्रिशिनिस्ट रुजुता दिवेकर को सभी के साथ बेस्ट हेल्थकेयर टिप्स शेयर करने के लिए जाना जाता है। एक तरफ जहां दूसरे न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डीप फ्राई चीजें जैसे पकौड़ा और कुछ तले हुए फूड्स को न खाने की सलाह देते हैं वहीं रुजुता इन सभी चीजों को सही मात्रा में खाने की सलाह देती हैं। करीना कपूर खान ने जब साइज जीरो की शुरुआत की थी तो उसका पूरा श्रेय योग औॅर रुजुता के डाइट प्लान को दिया था और उनकी डाइट में तंदूरी चिकन और आलू के परांठे जैसी चीजें भी शामिल थीं।

रुजुता लंबे अरसे से सोशल मीडिया पर सही खान-पान रखने की सलाह देती आ रही हैं और लोगों को फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के प्रति सजग रहने को कह रही हैं। रुजुता अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी फूड ग्रुप्स के लिए वीडियो पोस्ट करती हैं और योग व एक्सरसाइज से जुड़ी चीजों में छिपी भ्रांतियों को दूर करती रहती हैं। हाल ही में रुजुता ने फिटनेस के प्रति सजग रहने वाले लोगों के लिए सही समय पर खाने से जुड़ी कुछ बातें शेयर की है। आइए जानते हैं क्या है एक्सरसाइज से पहले खाने का सही समय।

सही फिटनेस के लिए सही समय पर खाना कितना जरूरी?

एक्सरसाइज से पहले सही फूड्स का चयन और उनका सेवन शरीर को इंटेंस वर्कआउटकरने के लिए एनर्जी प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका है, यही वजह है कि हमारे लिए सही न्यूट्रिशन बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन सिर्फ न्यूट्रिशन ही काफी नहीं है आपको बेहतर परिणाम के लिए एक्सरसाइज से पहले सही समय पर भोजन करना होगा, जिसको लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है।

हाल ही में, रुजुता ने इंस्टाग्राम पर प्री-वर्कआउट फूड्स को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो आपको बेहतर परिणाम प्रदान कर सकता है। दरअसल रुजुता ने हाल ही में अपना 12-वीक फिटनेस प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें वह हर सप्ताह घर में मौजूद उपकरणों और फ्री-हैंड एक्सरसाइज रूटीन शेयर करती हैं। रुजुता अपने फैंस से सप्ताह में एक बार अपने शरीर को ठीक से स्ट्रेचकरने को भी कहती हैं।

एक दूसरे पोस्ट में रुजुता ने ये भी शेयर किया है कि कैसे एक्सरसाइज से पहले खाना आपको वर्कआउट के लिए एनर्जी प्रदान कर सकता है।आइए जानते हैं क्या कहती हैं रुजुता:

1-अगर आपने वर्कआउट से पहले कुछ हेवी खाया है तो आपको एक्सरसाइज से पहले कम से कम 90 मिनट तक आराम करने की जरूरत है।

2-अगर आपको भूख लगी है तो वर्कआउट से कम से कम 60 मिनट पहले आप हल्का भोजन कर सकते हैं।

3-अगर आप एक्सरसाइज से पहले फल या फिर स्नैक खाना चाहते हैं तो वर्कआउट से 10 से 15 मिनट पहले ही इन्हें खाएं।

4-एक से चार सप्ताह के दौरान रोजाना 12 से 15 मिनट का वर्कआउट जरूर करें।

क्यों जरूरी है एक्सरसाइज से पहले कुछ खाना

जैसा कि रुजुता पहले भी बता चुकी हैं कि वर्कआउट से पहले अच्छा खाना आपको सही तरीके से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और ये आपकी मांसपेशियों को भी ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे चोट लगने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। रुजुता खाली पेट या फिर चाय और कॉफी जैसे गर्म पेय पीकर वर्कआउट न करने की सलाह देती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source