सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर ने थायराइड के लिए बताई बेस्ट एक्सरसाइज, दवा से भी जल्दी असर होगा

यासमीन के मुताबिक अगर सही एक्‍सरसाइज को नियमित रूप से किया जाए तो थायराइड (Thyroid) को सही किया जा सकता है। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने अपने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर कुछ जिन एक्‍सरसाइज के बारे में बताया है आइए उनके बारे में जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : February 21, 2021 9:11 AM IST

थायराइड (Thyroid) एक ऐसी बीमारी है जो गले में होती है। थायराइड ग्रंथि में आई गड़बड़ी के कारण थायराइड रोग होता है। यह ग्रंथि गर्दन के अंदर और कॉलरबोन के ठीक ऊपर स्थित होती है। इस ग्रंथि का मुख्‍य रूप से काम हार्मोन बनाना होता है। थायराइड (Thyroid) रोग जेनेटिक भी हो सकता है और खराब लाइफस्‍टाइल भी इसका एक कारण हो सकता है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्‍यक्ति को अपना शिकार बना सकती है। वैसे तो थायराइड का इलाज उपलब्‍ध है, लेकिन अगर मरीज चाहे तो इसे एक्‍सरसाइज, लाइफस्‍टाइल में बदलाव कर और योगा आदि नेचुरल तरीकों से सही कर सकता है। सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला (Celebrity Fitness Trainer Yasmin Karachiwala) ने थायराइड को कंट्रोल करने के लिए कुछ एक्‍सरसाइज बताई हैं। यासमीन के मुताबिक अगर सही एक्‍सरसाइज को नियमित रूप से किया जाए तो थायराइड (Thyroid) को सही किया जा सकता है। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने अपने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर कुछ जिन एक्‍सरसाइज के बारे में बताया है आइए उनके बारे में जानते हैं।

थायराइड के आम प्रकार क्‍या हैं? (What are the common types of thyroid?)

वैसे विभिन्‍न प्रकार की थायराइड (Thyroid स्थितियां होती हैं। लेकिन हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म ऐसे प्रकार हैं जिनकी चपेट में लोग ज्‍यादा आते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. हाइपरथायरायडिज्म (Hyperthyroidism)

जब थायराइड हार्मोन का अत्यधिक उत्पादन होता है। इसमें ज्‍यादा भूख लगने के बावजूद लगातार वजन कम होता है।

2. हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism)

जहां थायराइड हार्मोन का कम उत्पादन होता है। इसमें मेटाबॉलिज्‍म स्‍लो हो जाता है और लगातार वजन बढ़ता रहता है।

थायराइड होने पर बढ़ती हैं ये समस्‍या भी

सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला के अनुसार एक्‍सरसाइज थायराइड (Thyroid को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभा सकती है। जब आप एक्‍सरसाइज करते हैं तो आप सीधे तौर पर अपनी समस्‍या से लड़ते हैं। यदि किसी व्‍यक्ति को हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) थायराइड है तो आपको अपने लाइफस्‍टाइल को बहुत कंट्रोल करने की जरूरत होगी। इससे आपको वजन बढ़ने, डिप्रेशन, जोड़ों में दर्द और मसल्‍स की कमजोरी से आराम मिलेगा। ऐसे लोग हफ्ते में 3 बार कार्डियो करें और सप्‍ताह में 2 से 3 बार स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग करें।

इन 5 एक्‍सरसाइज करे करें थायराइड के मरीज

डबल पल्‍स सुमो स्‍क्‍वैट- 30 सेकेंड

बर्पी- 10 बार

सुसाइड पुश- 8 बार

क्रिसक्रॉस- 10 बार

सभी 4 अलटरनेट लेग लिफ्ट- 15 बार

यदि आपको लगता है कि ये एक्‍सरसाइज करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा या आपको एक्‍सरसाइज के दौरान कोई दिक्‍कत महसूस होती है तो बिना झिझक के अपने डॉक्‍टर या एक्‍सपर्ट से बात करें। उसके बाद जैसा डॉक्‍टर और एक्‍सपर्ट कहें उसी के आधार पर आप एक्‍शन लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.