Celebrity Fitness: खिली धूप में पति के साथ वर्कआउट कर रही हैं प्रियंका, देखें वीडियो

Celebrity Workout: कोरोनावायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति व पॉप स्टार निक जोनस संग वर्कआउट (Celebrity Workout) करती नजर आईं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 28, 2020 11:23 AM IST

Celebrity Workout: कोरोनावायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति व पॉप स्टार निक जोनस संग वर्कआउट (Celebrity Workout) करती नजर आईं।  इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें दोनों को खुले आसमान के नीचे धूप में जिमवेयर पहने वर्कआउट करते देखा जा सकता है।

वीडियों में दोनो की काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों ने ब्लैक जिम ड्रेस वियर (Gym Dress Wear) की है। दोनों साथ में डंबल लेकर वर्कआउट (Fitness Workout)  कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Priyanka working out 😂❤ With Nick Jonas #PriyankaChopra #NickJonas #Nikyanka

A post shared by Bollywood Ki Baten (@bollywoodkibaten) on

प्रियंका अपने फिट फिगर (Priyanka chopra figure) को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दिवाना हैं। उन्होंने 2018 में अमेरिका के सुपर स्टार और सिंगर निक जोनस  (Nick Jonas) से शादी की। इसके बाद से ही वे फिल्मों में कम नजर आने लगी।

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म 'द स्काय इज पिंक' में नजर आई थीं। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर जैसे कलाकार भी थे।

Yami Gautam Beauty Tips: जानिए यामी गौतम की खूबसूरती का राज, घर पर ही तैयार करें ये प्रॉडक्ट

आने वाले समय में प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी होंगे। यह इसी नाम से लिखी गई अरविंद अडिगा की मैन बुकर प्राइज विजेता उपन्यास पर आधारित है।

अडिगा के इस उपन्यास को साल 2008 में मैन बुकर प्राइज से सम्मानित किया गया था। मुकुल देओरा के साथ नेटफिल्क्स द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

बता दें कि इन दिनों लॉकडाउन के चलते सभी जिम बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में सभी स्टार अपने घरों में ही वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स ने वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर की। इसके साथ ही अन्य लोग भी फिट रहने के लिए घरों में ही वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई स्टार अपने घरों में काम करते हुए इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते नजर आ रहे हैं।

Coronavirus Effect: देश में पहली बार जेल के कैदी बनाएंगे सेनिटाइजर, 35 हजार बना चुके हैं मास्क

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source