Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ऑफिस में बैठे-बैठे निकल रही है तोंद, बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करेंगी ये 4 एक्सपर्ट डाइट टिप्स

कामकाजी लोगों में मोटापे की समस्या लगातार बढ़ रही है।

ऑफिस में बैठे-बैठे निकल रही है तोंद, बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करेंगी ये 4 एक्सपर्ट डाइट टिप्स
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 14, 2024 9:57 PM IST

Diet Tips to prevent weight gain in office: वर्किंग प्रोफेशनल्स के बीच मोटापे और लाइफस्टाइल डिजिजेज का रिस्क काफी हाई दिखायी देता है। घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करने और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी के कारण लोगों के शरीर का वजन बढ़ने लगता है और  कमर के आसपास फैट जमा होने लगता है। बता दें कि बेली फैट और कमर के आसपास की चर्बी कई तरह की बीमारियों का रिस्क सीधे-सीधे बढ़ा देती है। हार्ट डिजिजेज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड और डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियों का रिस्क बढ़ाने और उनसे जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ाने के लिहाज से मोटापा एक बड़ा रिस्क फैक्टर है।

क्यों बढ़ने लगता है ऑफिस में काम करने वालों का वजन ?

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रुजुता दिवेकर (Dietician Rujuta Diwekar) ने कामकाजी लोगों में बढ़ती मोटापे की समस्या पर बात की और साथ ही बताया कि ऑफिस में वेन गेन से बचने के लिए किस तरह के उपाय अपनाए जा सकते हैं।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की डाइटिशियन रुजुता दिवेकर कहती हैं कि जैसे ही लोगों की वर्किंग लाइफ शुरू हो जाती है और वे ऑफिस जाना स्टार्ट कर देते हैं तो उनका मोटापा बढ़ने लगता है। दरअसल इन सबकी वजह है रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां जो काम के बीच लोग करते हैं। धीरे-धीरे लोगों की शुगर क्रेविंग्स (sugar cravings) बढ़ने लगती हैं। इसी तरह लोगों को थकान (tiredness) और रात में ठीक तरह से सो न पाने (restless nights) जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

Also Read

More News

मोटापा बढ़ने से रोकने के लिए डाइट टिप्स

ऐसे में रुजुता लोगों को सलाह देती हैं कि वे रोज की अपनी इन छोटी-छोटी गलतियों पर ध्यान दें ताकि उनके लिए वेट गेन से बचने और स्वस्थ रहने में मदद हो। इसी के साथ रुजुता दिवेकर ने 3 रूल्स भी बताएं जिनकी मदद से वजन कम रखने में सहायता हो सकती है। आइए जानें क्या हैं वे डाइट टिप्स-

कभी स्किप ना करें ब्रेकफास्ट

ऑफिस पहुंचने की जल्दबाजी में लोग या तो सुबह नाश्ता नहीं करते (skipping breakfast) या बहुत कम या अनहेल्दी चीजें नाश्ते में खा लेते हैं। इससे उन्हें दिन में बार-बार भूख लगती है और चिप्स, बिस्किट, चाय, समोसे जैसी चीजें खाना शुरू कर देते हैं। क्रेविंग्स से बचने के लिए सुबह अच्छी तरह नाश्ता करें (eat breakfast before leaving from home) और उसके बाद ही ऑफिस के लिए निकलें। इससे आपका पेट देर तक भरा रहेगा और आप अनहेल्दी फूड्स नहीं खाएंगे।

सुबह पीएं ये ड्रिंक्स (Start your day with these drinks)

दिन की शुरूआत नारियल पानी (coconut water) पीकर करें। इसकी जगह आप कोई शर्बत भी पी सकते हैं या कोई फल का सकते हैं। इससे आपकी थकान, सुस्ती (sluggishness) और पेट फूलने (bloating) की समस्याएं कम हो सकेंगी।

हेल्दी स्नैक्स खाएं (eat wholesome snack)

काम के बीच हल्की-फुल्की भूख लगने पर चिप्स खाने की बजाय आप ऐसी चीजों का सेवन करे जो हेल्दी हों, पौष्टिक हों और जिससे आपका पेट भरे। भूनी हुई मूंगफली के दाने (peanuts), आम (Mango), घर पर बनी मठरी (Mathari) या केला खाएं। इससे भूख शांत होगी और आपको एनर्जी भी मिलेगी।

इन सबके साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका रात का खाना या डिनर हल्का और सुपाच्य हो। इससे आपको नींद से जुड़ी परेशानियों से आराम मिलेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source