
Also Read
Fainting or feeling dizzy during exercise: फिट रहने के लिए रोज एक्सरसाइज करना अच्छा माना जाता है और लोग इसीलिए अपन सुविधा के अनुसार रोजाना या सप्ताह में कुछ दिनों तक एक्सरसाइज करने के लिए समय निकालते हैं और एक्सरसाइज करते भी हैं। कुछ लोगों को जहां एक्सरसाइज करने से फायदा होता है तो कुछ को कसरत करते ही कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि वर्कआउट करते समय कुछ लोग लड़खड़ाकर गिर जाते हैं या बेहोश हो जाते हैं। कुछ लोगों के साथ ऐसा बार-बार होता है और कुछ के साथ कभी-कभार। इसीलिए, जब भी किसी को वर्कआउट के दौरान कमजोरी या बेहोशी की समस्या हो या चक्कर आएं तो डॉक्टरी मदद लेने में देर नहीं करनी चाहिए। (what to do if feeling faint or feel dizzy during workout)
आमतौर पर समझा जाता है कि स्टैमिना की कमी या एक बार में बहुत अधिक एक्सरसाइज करने के कारण लोगों को चक्कर या बेहोशी की समस्या हो सकती है। लेकिन, कई बार इस तरह एक्सरसाइज करते समय बेहोश होने के पीछे कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स भी वजह हो सकती हैं। दरअसल, एक्सरसाइज करते समय बेहोश होने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें बहुत देर तक भूखे रहने या ब्लड शुगर लेवल कम होने जैसे कारण प्रमुख हैं। आइए जानें किन वजहों से लोग जिम में ठीक तरीके से एक्सरसाइज नहीं कर पाते और क्यों उन्हें महसूस होती है कमजोरी।
एक्सरसाइज करने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है ताकि, एक्सरसाइज करते समय लोगों को एनर्जी मिले और उन्हें कमजोरी या थकान महसूस ना हो। लेकिन, जब लोग कम मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे उन्हें डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो सकता है और उनके लिए चक्कर आने या बेहोश होने का खतरा बढ़ सकता है। इसीलिए, एक्सरसाइज करने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीएं। (side effects of drinking less water before exercise)
कसरत करते समय शरीर को अतिरिक्त ग्लूकोज (Glucose) की जरूरत पड़ती है और इसीलिए, लोगों को सुबह ऐसे फूड्स खाने की सलाह दी जाती है जिसमें नेचुरल शुगर (natural sugar) हो और उनसे पेट आसानी से भर जाए। ग्लूकोज या शुगर शरीर को शक्ति देता है और इससे चक्कर आने या बेहोश होने की संभावना भी कम होती है। लेकिन, जब आप खाली पेट या कम मात्रा में खाते हैं तो ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है और इससे चक्कर आने का खतरा बढ़ सकता है। (Side effects of low blood sugar levels n body)
लो ब्लड प्रेशर लेवल (Drop in blood pressure) भी जिम में लोगों में चक्कर आने या बेहोश होने का एक कारण हो सकता है। इसीलिए, ऐसे लोग जिनका ब्लड प्रेशर लेवल जल्दी-जल्दी और बार-बार लो (low blood pressure levels) हो जाता है, उन्हें अपनी स्थिति का ध्यान रखना चाहिए और एक्सरसाइज से पहले अपने ट्रेनर से अच्छी तरह चर्चा करनी चाहिए और अपना वर्कआउट प्लान करना चाहिए। (symptoms of low blood pressure levels)