क्या सर्दियों में वजन बढ़ता है? जानें, ठंड में वजन बढ़ने के कारण और तेजी से कम करने के आसान उपाय

ठंड में अक्सर लोगों का वजन बढ़ने लगता है। क्यों होता है ऐसा, किन कारणों से सर्दियों में वजन बढ़ने लगता है (Causes of weight gain in winter) और वजन को नियंत्रित रखने के उपाय क्या हैं? जानें यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 22, 2020 2:19 PM IST

Weight Gain in Winter: क्या सर्दियों के मौसम (Winter Season) में आपका वजन (Winter Weight Gain) बढ़ने लगता है? यदि हां, तो इसके कई कारण होते हैं। ठंड में लोग घरों से बाहर कम निकलने हैं। सारा दिन रजाई में पर पड़े रहने की आदत लोगों में बढ़ जाती है। बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलते। घर में बैठे-बैठे सिर्फ खाने-पीने की तरफ अधिक ध्यान जाता है। इनसे वजन तो (Causes of weight gain in cold) बढ़ेगा ही। एक्सरसाइज, वर्कआउट, योग सबकुछ कम हो जाता है। जिनका वजन अधिक है, वे अगर खानपान, एक्सरसाइज आदि में लापरवाही बरतें, तो उनके शरीर में फैट तेजी से जमा हो सकती है। शरीर जब कम एक्टिव होता है, तो कैलोरी भी कम बर्न होती है। आपका भी वजन सर्दियों में बढ़ने लगता (Causes of weight gain in winter) है, तो वजन कंट्रोल करने के इन उपायों को जरूर अपनाएं।

ठंड में वजन तेजी से कम करने के उपाय (Ways to lose weight fast in cold)

1 यदि आपका वजन ठंड के मौसम में बढ़ने लगता है, तो आप सबसे पहले अपने खानपान की तरफ ध्यान दें। उन फूड्स का सेवन करें, जिनमें पानी अधिक हो। जिन चीजों में पानी की मात्रा अधिक होती है, उनमें कैलोरी ना के बराबर होती है। सर्दियों में अक्सर लोग पानी कम पीते हैं, आप ऐसा ना करें। अधिक से अधिक लिक्विड लें। वेजिटेबल सूप पिएं। फलों का रस पीकर भी आप वजन घटा (Causes of weight gain in winter in Hindi) सकते हैं।

2 जब भी धूप निकले, तो धूप में बैठें या सैर करें। सूरज की रोशनी से शरीर में सेरोटोनिन लेवल बरकरार रहता है। सेरोटोनिन एक तरह का केमिकल है, जो मस्तिष्क में होता है। इससे आपको सुखद अनुभव होता है। धूप में सैर करने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी भी बर्न होती है।

3 सर्दियों में प्रोटीन का सेवन अधिक करें। अंडा, पनीर, दूध, दाल, मटर, सेम आदि में प्रोटीन अधिक होता है। नॉनवेज में चिकन और मछली में प्रोटीन अधिक होता है। एक्‍सरसाइज करें और प्रोटीन से भरपूर डायट लेकर ठंड में वजन को बढ़ने से रोकें।

4 रजाई-कंबल में नींद अच्छी आती है। पर्याप्त नींद लेने से भी वजन कम किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार, जो लोग 6 घंटे से भी कम सोते हैं, उनका वजन 7-8 घंटे सोने वालों की तुलना में तेजी से बढ़ता है।

किन बातों का रखें ध्यान ? (weight loss tips in winter)

अधिक मीठा खाने से बचें। (seasonal weight gain)

नाश्ते में ऊर्जा प्रदान करने वाले फूड्स का सेवन करें।

रात में खाना खाने से पहले सब्जियों से बना सूप पिएं।

ठंड के दिनों में सुबह नहीं शाम में करें एक्सरसाइज।

डिनर में लो कैलोरी फूड खाएं। सब्जियां अधिक शामिल करें।

फुल क्रीम दूध नहीं लो फैट दूध पिएं।

ग्रीन टी पीने से भी सर्दियों में वजन कंट्रोल रहता है।

हाई फैट युक्त फूड्स का सेवन रात में कम ही करें।

वजन नहीं हो रहा है कम, तो 1 महीना खाएं कद्दू, तेजी से कम होगी शरीर की चर्बी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source