Causes of Belly Fat : इन 6 कारणों से बढ़ता है बेली फैट

पेट के आसपास चर्बी हद से ज्यादा जमा हो जाए (Causes of Belly Fat), तो यह खतरनाक बीमारियों के होने का कारण बन सकता है। कुछ मुख्य कारण आप भी जान लें, जो पेट पर अतिरिक्त चर्बी यानी बेली फैट बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 6, 2019 10:22 AM IST

पेट पर चर्बी जमा होने से आजकल अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। थोड़ी-बहुत चर्बी जमा होना अधिक नुकसानदायक नहीं होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर कमर और पेट पर निश्चित मात्रा में चर्बी हो, तो यह कुशन की तरह हमारी हड्डियों की सुरक्षा करता है। यदि चर्बी हद से ज्यादा जमा हो जाए (Causes of Belly Fat), तो यह खतरनाक बीमारियों के होने का कारण बन सकता है। कुछ मुख्य कारण (Causes of Belly Fat) आप भी जान लें, जो पेट पर अतिरिक्त चर्बी यानी बेली फैट बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं...

अनुवांशिक कारण

शोध के अनुसार, यदि पेरेंट्स या परिवार का कोई अन्य सदस्य मोटापे का शिकार हो तो यह समस्या आने वाली पीढ़ी को भी हो सकती है। शरीर में कुछ फैट सेल अनुवांशिक तौर पर विकसित होते हैं।

पाचन तंत्र का कमजोर होना

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, पाचन तंत्र अपना काम ठीक से करना बंद कर देता है। इससे भी कई बार पेट की चर्बी बढ़ती है। पाचन तंत्र खराब (weak Digestive system increases tummy fat) होने से थायरॉइड और शुगर जैसी समस्याएं भी शरीर को घेर लेती हैं।

हार्मोन में बदलाव

महिलाओं में उनके जीवन के मध्य पड़ाव यानी 40 की उम्र के आसपास आने पर शरीर के वजन के मुकाबले चर्बी तेजी से बढ़ती है। मेनपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम और एंड्रोजन हार्मोन का स्तर अधिक हो जाता है। इन दोनों कारणों से भी कमर और पेट की चर्बी अधिक हो जाती है।

तनाव ग्रस्त रहना

शरीर में चर्बी का बढ़ना कई बार तनाव (stress increases belly fat) ग्रस्त रहने से भी होता है। जब आप तनाव में होते हैं, तो रक्त में कोर्टिसोल का स्तर अधिक हो जाता है। कोर्टिसोल शरीर में वसा का स्तर बढ़ाता है, जिससे वसा कोशिकाएं बड़ी हो जाती हैं। आमतौर पर इस स्थिति में चर्बी पेट के आसपास ही बढ़ती है।

लगातार बैठकर काम करना

आज लोगों की शारीरिक गतिविधियां काफी हद तक कम हो गई हैं। लगातार बैठकर काम करना, बैठे-बैठे टीवी देखना, एक्सराइज ना करना ये सभी कुछ ऐसी आदतें हैं, जो बेली फैट को बढ़ाती हैं। समय निकालकर एक्सरसाइज करने की जगह लोग टीवी देखना या फिर कंप्यूटर पर काम करना अधिक पसंद करते हैं। खाली समय में शारीरिक रूप से एक्टिवर रहने की बजाय सोशल मीडिया पर चिपके रहते हैं। परिणामस्वरूप, शरीर में चर्बी का स्तर बढ़ने लगता है।

अधिक खाना

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो दिनभर कुछ न कुछ उल्टा-सीधा खाते रहते हैं। कभी-कभी काम के दबाव या तनाव में अधिक खा लेते हैं। एक ही जगह बैठकर काम करते रहते हैं। जाहिर सी बात है कि आपकी इस आदत से कमर व पेट के आसपास चर्बी बढ़ेगी।

आदत जो कम करते हैं बेली फैट

बेली फैट कम करने के लिए जूस

फूड्स जो कम करते हैं बेली फैट

किस एक्सरसाइज को करने से कम होता है बेली फैट

बेली फैट के लिए योगासन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source