Sign In
  • हिंदी

International Kiss Day 2021: क्या किसिंग से घटता है मोटापा? ये रहे किस करने के 10 बेमिसाल फायदे

क्या किसिंग से घटता है मोटापा? ये रहे किस करने के 10 बेमिसाल फायदे।© Shutterstock.

International kiss day 2021: एक अध्ययन में कहा गया है कि किस करने से मोटापा कम हो सकता है। यदि आप एक मिनट तक किस करते हैं, तो शरीर की 2-6 कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इतना ही नहीं, किस करने के सेहत पर कई अन्य लाभ भी होते हैं...

Written by Anshumala |Updated : July 6, 2021 11:58 AM IST

Benefits of Kissing in Hindi: आज यानी 6 जुलाई को पूरी दुनिया में 'अंतरराष्ट्रीय किस डे 2021' (International Kiss Day 2021) के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे, 'वेलेंटाइन डे' (Valentine Day) के सेलिब्रेशन के दौरान भी 'किस डे' (Kiss Day in Hindi) सेलिब्रेट करने का रिवाज है। किस (Kiss) सिर्फ कपल्स, प्रेमी जोड़े ही एक-दूसरे को नहीं करते, बल्कि आप उन सभी को प्यार से माथे, गाल पर भी किस कर सकते हैं। किस (Kiss) करना एक प्यार भरा शारीरिक हावभाव है। इससे खुशियां बढ़ती हैं। आपसी प्यार बढ़ता है। आप भी अपने पार्टनर, बच्चे, पेरेंट्स, दोस्तों को किस (Kiss) करते ही होंगे, कभी प्यार से गाल पर, तो कभी माथे पर। अपने जीवनसाथी को होंठों, गाल आदि पर किस करते होंगे। किसिंग करने से आपसी प्यार-दुलार, रिश्तों में मधुरता, खुशियां, पॉजिटिव एनर्जी आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसिंग (Kissing) करने से वजन भी कम होता है? जी हां, एक अध्ययन में कहा गया है कि किस करने से मोटापा (kissing reduces weight) कम हो सकता है।

यह अध्ययन अमेरिका की लुइसविले यूनिवर्सिटी में की गई है। चुंबन यानी किसिंग किसी भी रिश्ते का प्यार भरा पहलू होता है। खासकर, पार्टनर को जब आप प्यार से (Does kissing reduces weight) किस करते हैं, तो शारीरिक और मानसिक रूप से कई फायदे (Kissing benefits) होते हैं और किसिंग से एक घंटे में लगभग 100 कैलोरी बर्न हो सकती है।

किसिंग से कैसे होता है वजन कम? (Can kissing reduces weight in hindi)

अध्ययन में यह बात सामने आई है कि यदि आप एक मिनट किस करते हैं, तो शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न (Does kissing kill calories) होती है। इससे दो से छह कैलोरी बर्न हो सकती है। साथ ही, शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट हो सकता है। जब आप ट्रेड मिल पर जॉगिंग करते हैं, उस दौरान आप एक मिनट में लगभग 11 कैलोरी बर्न कर पाते हैं। इस अध्ययन की पुष्टि करने के लिए कई लोगों पर वेट लॉस को लेकर एक सर्वे भी किया गया।

Also Read

More News

इस सर्वे में यह बात सामने आई कि चुंबन या किसिंग (Kissing for weight loss) शरीर की कैलोरी को बर्न कर सकता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। जब आप पार्टनर को किस करते हैं, तो मन को खुशी मिलती है। खुश रहने से आपकी मानसिक सेहत अच्छी बनी रहती है। विशेषज्ञों का यह भा कहना है कि पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान किए गए चुंबन से शरीर की 8-9 कैलोरी ऊर्जा खर्च होती है। यदि आप अपने पार्टनर को 390 बार किस करते हैं, तो 1/2 किलो वजन घटा सकते हैं।

किसिंग के फायदे (Kissing Benefits in Hindi)

1 शरीर का रक्त संचार ठीक हो सकता है।

2 दो लोगों के बीच की बॉडिंग काफी मजबूत होती है।

3 सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और खुशी मिलती है।

4 किसिंग से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे तनाव कम हो सकता है।

5 एक जोरदार चुंबन से शरीर से 2-10 कैलोरी कम हो सकती है, जो वजन कम करने के लिए काफी है।

6 कई अध्ययन में यह बात भी कही गई है कि किस करने से चेहरे, गर्दन, जॉलाइन की मसल्स टोन (Kissing Benefits in hindi) होती है। किस करते समय कई मांसपेशियां काम करती हैं, जिससे चेहरा शेप में आता है।

7 जब आप किस करते हैं, तो इम्यून पावर मजबूत होती है। शरीर में एंटीबॉडी रिलीज होता है, जो बैक्टीरिया को नष्ट करता है। किस करने से मुंह में लार का उत्पादन बढ़ता है, जो दांतों में कैविटी नहीं बनने (Kiss karne ke fayde) देती है।

8 ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, क्योंकि किस करने से रक्त वाहिकाएं फैलने लगती हैं।

9 चुंबन से हैप्पी हार्मोन जैसे सेरोटोनिन, डोपामाइन रिलीज होते हैं, जिससे मूड अच्छा होता है। खुशी मिलती है।

10 दिल के रोगों से बचे रहना है, तो जीवनसाथी को किस जरूर करें। इससे शरीर में एड्रेनालिन नामक हार्मोन बनता है, जो दिल को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होता है।

सेक्स के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होने के कारण, लक्षण और रिस्क फैक्टर्स

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on