
Also Read
Ghar Par Wajan Kam Kaise Kare: हममें से ज्यादातर पुरुष और महिलाएं ऐसी हैं जो अपना वजन घटाना चाहते हैं। कुछ रोजाना वर्कआउट कर रहे हैं तो कुछ फास्ट रखकर खाना खाना कम कर रहे हैं। कुछ लोग तो सिर्फ ट्रेंड के चक्कर में वेट लॉस करना चाहते हैं। यही आपकी सबसे बड़ी भूल है, खाना न खाकर या जिम जाकर आप अपना वजन नहीं घटा सकते हैं। यहां तक कि आप घर का खाना खाकर भी अपना वेट लॉस कर सकते हैं और वो भी सही तरीका व रास्ता अपना कर।
यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर कह रही हैं। जी हां, एक्सपर्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए वजन घटाने का सही तरीका बताया है, जो आपके शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। तो फिर बिना देर किए आइए हम न्यूट्रिशनिस्ट से जानें वो सही तरीका कौन सा है।
न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया कि जब उन्हें पूछा गया है कि 'नॉर्मल घर का खाना खाकर भी क्या मेरा वजन कम हो सकता है क्या?' तो उन्होंने अपनी वीडियो में बताया कि 'इस प्रश्न का जवाब है हां, सबसे पहले हमें ये सोचना चाहिए कि हम लोग वजन कम ही क्यों करना चाहते हैं? तो मोस्टली हम वजन इसलिए कम करना चाहते हैं क्योंकि हमको हमारी सेहत में कोई न कोई बिगड़ाव नजर आ रहा है।'
'फिर वो चाहे नींद में हो, एनर्जी वेल में हो, डायबिटीज में हो, ब्लड प्रेशर में हो या जनरल मोटापे में हो। और वो सुधारने के लिए हम वजन कम करना चाहते हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए अगर हम ऐसा कुछ एक्सट्रीम किया, जिससे कि पहले दो हफ्ते में ही दो किलो वजन कम हो जाए, तो फिर आज नहीं तो कल कोई न कोई लोचा या लफड़ा जरूर होने वाला है।
रुजुता ने बताया कि 'जब आप वेट लॉस के सही रास्ते पर चलते हो, तो सबसे पहले क्या होता है- और वेट लॉस का सही रास्ताक्या है।' उन्होंने आगे कहा कि 'क्या होता है कि मेक्सीमस खाना आप घर पर ही खाओ, घर का खाना खाइए, रेगुलर एक्सरसाइज कीजिए, टाइम पर सोइए, तो फिर सबसे पहले क्या होगा-
लेकिन अगर आप सही रास्ते चलते हो तो पहले वजन नहीं घटता है, बल्कि सबसे पहले सेहत में सुधार आता है, फिर साइज में कमी आती है और फिर उसके बाद में 5-6 महीने के बाद वेट लॉस होता है। अगर पहले ही 4-5 हफ्तों में बहुत सारा वेट लॉस हो गया तो वो आपकी सेहत के लिए एस डेंजर का सिग्नल है।
क्योंकि फिर इसकी वजह से आपको बाद में बाल झड़ना, स्किन बिगड़ना, नींद चली जाना, लाइफ में से पूरा उत्साह या एंथुसिएज्म चला जाना, बात-बात पर बिगड़ना। ये सारी खामियां औपक नजर आती है फिर। तो सही रास्ते पर चलें और ये भी ध्यान में रखिए कि हर उम्र में अच्छी सेहत, एक अलग शेप, एक अलग साइज और एक अलग वेट पर आती है। तो इस बात को ध्यान में रखिए और सेहत के अच्छे रास्ते चलें।
अगर आप एक हफ्ते में 5 किलो वजन घटाना चाहते हैं तो कैलोरी डेफिसिट में खाएं, रोजाना एक्सरसाइज करें, कम से कम 30 मिनट वॉक करें। इसके अलावा, इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप रोज सुबह-सुबह जीरा, साबुत धनिया, सौंफ और मेथी दाना का पानी पीते हैं तो ये वेट लॉस करने में मदद करता है।
वजन कम करने के लिए आप त्रिकोणासन, ताड़ासन और भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो फास्ट फूड्स, प्रोसेस्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। इस दौरान आपको घर पर बना तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए।