... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 8, 2021 6:26 PM IST
रात 8 बजे के बाद खाना खाने वाला लोगों की बढ़ती है ये 1 चीज, जानें क्यों होता है ऐसा
Eating after 8 pm side effects in hindi : हम में से जब बहुत से लोग वजन कम करने की कोशिश करते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है कि जो भी खाएं वो समय के अनुरूप हो। जी हां, हम सभी जानते हैं कि सही समय पर किया गया भोजन ठीक तरीके से पचता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। हमें सुबह उठने के एक घंटे के भीतर ही किंग साइज नाश्ता करने की सलाह दी जाती है, जबकि रात के वक्त हल्का और जल्दी भोजन करना तेजी से वजन कम करने के लिए अच्छा माना गया है। आयुर्वेद की मानें तो देर रात को खाना खाने से आप कभी भी वजन कम नहीं कर सकते हैं बल्कि इससे और वजन बढ़ेगा। क्या वाकई देर को खाना खाने से तोंद बढ़ सकती है।
ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भोजन के समय और वजन बढ़ने के बीच कोई संबंध नहीं है। वहीं किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं की एक टीम ने अध्ययन किया, जिसमें यूके के राष्ट्रीय आहार और पोषण सर्वेक्षण कार्यक्रम, जिसमें 2008 और 2012 के बीच के आंकड़े थे, से डेटा का उपयोग कर करीब 1500 से अधिक बच्चों के खान-पान की आदतों की जांच की गई। इतना ही नहीं उनके शाम के भोजन के बीच लिंक खोजने के लिए डेटा का मूल्यांकन भी किया गया। अध्ययन के अंत में, उन्होंने पाया कि देर रात खाने और वजन बढ़ने के बीच कोई संबंध नहीं है।
साइंस की मानें तो समय नहीं बल्कि असली मुद्दा है आपके द्वारा खाया जाने वाला भोजन और उसकी मात्रा है, जो रात में वजन बढ़ाने का कारण बनती है। लंच और डिनर के बीच का लंबा गैप आपको रात में ज्यादा खाने को मजबूर करता है, इस कारण आप अपने द्वारा खाए जाने वाले भोजन की मात्रा को भूल जाते हैं और अधिक कैलोरी का सेवन कर बैठते हैं।
दूसरी समस्या यह है कि रात के समय लोग फास्ट फूड, जंक फूड जैसे खराब और अनहेल्दी विकल्पों का चुनाव ज्यादा करते हैं। जब आप भूखे होते हैं तो आप अनहेल्दी भोजन की ओर आकर्षित होते हैं। ऐसे में आप कार्बोनेटेड पेय, नमकीन स्नैक्स और मीठे व्यंजनों का सेवन करते हैं, जिनमें बहुत अधिक कैलोरी होती है और इससे आसानी से वजन बढ़ सकता है।
इसके अलावा कभी-कभार तनाव, चिंता के कारण अधिकांश लोग आमतौर पर रात में खराब भोजन विकल्प और अधिक खाने की प्रवृत्ति का शिकार हो जाते हैं। उन्हें इस बात का एहसास भी नहीं होता कि वे तनाव में हैं और इससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान होगा।
खराब भोजन विकल्प और बहुत अधिक कैलोरी का सेवन करने से न केवल वजन बढ़ सकता है, बल्कि आप कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार भी हो सकते हैं। रात को सोते वक्त हेवी और फैटयुक्त भोजन करने से अपच की समस्या हो सकती है। आप रात में असहज और पेट फूलने की शिकायत महसूस कर सकते हैं, जो आपकी नींद की गुणवत्ता को भी प्रभावित करेगा। इसके अलावा, दूसरे दिन आप अधिक ऊबाऊ और नींद महसूस कर सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.