क्या वाकई हल्दी खाने से कई तरह के बीमारियों से बचा जा सकता है?

जानिए रोजाना कितनी मात्रा में हल्दी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए सही होता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 13, 2017 12:17 PM IST

प्राचीन भारतीय मसाले हल्दी का इस्तेमाल केवल सब्जियां बनाने के लिए नहीं होता है बल्कि सूप और चाय बनाने के लिए भी होता है। हल्दी में सक्रिय घटक क्युरक्यूमिन होता है जिसे दर्द से राहत देने और हृदय रोग को रोकने के लिए जाना जाता है। यह घटक इंसुलिन लेवल को कम करने और डायबिटीज की दवाओं के प्रभाव बढ़ाने का भी काम करता है। एंटीऑक्सिडेंट होने के नाते यह फ्री रैडिकल के प्रभाव से लड़ता है और इंसुलिन रेसिस्टेंट को कम करता है। कई अध्ययनों के अनुसार क्युरक्यूमिन कैंसर की रोकथाम में एक संभावित घटक हो सकता है। जाहिर है हल्दी के अनगिनत स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे हैं बावजूद इसके कुछ लोगों के दिमाग में हमेशा यह सवाल होता है क्या वाकई हल्दी खाने से रोगों से दूर बचने में मदद मिलती है?

क्या हल्दी खाने से बीमारियों से बचने में मदद मिलती है?

वास्तव में हल्दी से आपको तभी फायदा मिलता है, जब आप क्युरक्यूमिन का सेवन करते हैं। वास्तव में आप अपनी सब्जी या दूध में जितनी हल्दी डालते हैं, आपको क्युरक्यूमिन की उससे ज्यादा जरूरत होती है। जर्नल न्यूट्रीशन एंड कैंसर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 5 मिलीग्राम सूखी हल्दी में क्युरक्यूमिन का वजन केवल 3 प्रतिशत होता है। इसलिए हल्दी के ज्यादा स्वास्थ्य संबंधी फायदे पाने के लिए आपको क्युरक्यूमिन का अधिक सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप अपने दूध या चाय में हल्दी मिलाते हैं, तो कैलोरी और एडेड शुगर से मसाले की किसी भी संभावित लाभ को बढ़ाया जा सकता है।

रोजाना कितनी मात्रा में हल्दी का सेवन करना चाहिए?

हल्दी आपके स्वास्थ्य को जादूई तरीके से बेहतर नहीं कर सकती है लेकिन इस मसाले के लाभ पाने के लिए आपको इसे नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में खाना चाहिए। वैसे विशेषज्ञ रोजाना 500 ग्राम हल्दी खाने की सलाह देते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- [1] Rahmani, A. H., Al Zohairy, M. A., Aly, S. M., & Khan, M. A. (2014). Curcumin: A Potential Candidate in Prevention of Cancer via Modulation of Molecular Pathways. BioMed Research International, 2014, 761608. https://doi.org/10.1155/2014/761608

[2] Curcumin Content of Turmeric and Curry Powders Reema F. Tayyem, Dennis D. Heath, Wael K. Al-Delaimy & Cheryl L. Rock. Nutrition and Cancer Vol. 55, Iss. 2,2006

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source