Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन 9 से 23 किलो तक बढ़ जाता है। जाहिर है डिलीवरी के बाद हर महिला मोटापे से छुटकारा पाना चाहती हैं। क्या आप जानती हैं डिलीवरी के बाद ब्रेस्फीडिंग कराना वजन कम करने का एक प्रभावी तरीका है।
जी हां, आपके लिए एक अफवाह हो सकती है लेकिन यह सच है। लैक्टेशन एजुकेटर सोनाली शिवलानी के मुताबिक, जब आप ब्रेस्फीडिंग कराती हैं, तो 20 कैलोरी बर्न करती हैं। इसका मतलब है कि अगर आप दिन में आठ बार ऐसा करती हैं, तो 160 कैलोरी बर्न करती हैं।
सोनाली के अनुसार, आपके गर्भाशय को विस्तारित होने में नौ महीने लग जाते हैं, तो जाहिर है इसे छोटा होने में कम से कम छह हफ्ते तो लग ही सकते हैं। इसके बाद भी आपका पेट थोड़ा पिलपिला हो दिख सकता है। ब्रेस्टफीडिंग से आपको भूख लगती है और नींद कम आती है जिससे आप सरल कार्बोहाइड्रेट का अधिक सेवन करने लगती हैं। जाहिर है अगर आप हमेशा कूकीज जैसी चीजें खाती रहेंगी, तो वजन कम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
नोएडा स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में चाइल्ड बर्थ एंड लैक्टेशन एजुकेटर कविता मेहरा के अनुसार,अगर आप भोजन के बीच बहुत लंबा अंतराल रखती हैं, तो आपका शरीर अपने भंडार से ऊर्जा खींचना शुरू कर देता है, जो प्रोलैक्टिन को कम करेगा और आपके द्वारा दूध कम कर देगा। इसलिए सबसे बेहतर विचार यह है कि आप बहुत ज्यादा ना खाकर थोड़ा-थोड़ा खाते रहें ताकि आपको भूख ना लगे।
आपको बता दें कि हर किसी कम वजन समान दर से कम नहीं होता है, इसलिए अगर आपका वजन नई माताओं की तुलना में धीमी गति से कम हो रहा है, तो परेशान ना हों। वजन एक दिन में कम नहीं होता है। कम से कम पहले जैसा फिगर पाने के लिए नौ महीने इंतजार करें। इसके अलावा संतुलित डायट लें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- Sámano R, Martínez-Rojano H, Godínez Martínez E, Sánchez Jiménez B, VilledaRodríguez GP, Pérez Zamora J, Casanueva E. Effects of breastfeeding on weight loss and recovery of pregestational weight in adolescent and adult mothers. Food Nutr Bull. 2013 Jun;34(2):123-30. PubMed PMID: 23964385.