
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 6, 2020 6:44 PM IST
इन समस्याओं से आराम दिलाता है कपूर का तेल।
Camphor Oil benefits: मिर्गी (epileptic attacks), घबराहट और क्रोनिक एंक्जायटी नर्वस (chronic anxiety) ब्रेकडाउन्स के संकेत हैं। कपूर का तेल (Camphor Oil benefits) नर्वस ब्रेकडाउन्स (Nervous breakdowns) की समस्या में मददगार साबित हो सकता है। जिन्हें, छोटी-छोटी बातों पर बहुत अधिक बेचैनी होती है। उन्हें, कपूर के तेल सूंघने और इससे मसाज करने से फायदा होता है। कपूर का तेल यानि कैम्फर इसेंशियल ऑयल ( Camphor Essential Oil ) नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं के इलाज मे बहुत पहले से ही प्रयोग किया जाता रहा। इन मानसिक समस्याओं के अलावा कुछ और भी हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं। जिसमें, कपूर के तेल की मालिश फायदेमंद होती है।
अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण कपूर का तेल (Camphor Oil benefits) सूजन कम करता है। किसी प्रकार की चोट लगने पर त्वचा में आयी सूजन कपूर के तेल की मालिश से कम होती है। इसी तरह, आर्थराइटिस जैसी वजहों से जब जोड़ों के आसपास की त्वचा में सूजन और दर्द महसूस हो। तब, कपूर का तेल से मसाज करें।
अरोमाथेरेपी में कपूर के तेल (Camphor Oil benefits) को तुरंत आराम दिलाने वाली औषधि के तौर पर पहचान मिली है। जब, तनाव का असर नसों और दिमाग पर हो तो, कपूर के तेल को सूंघने और इसकी मसाज से आराम मिलता है।
Stress Management Tips: तनाव से राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 2 सिम्पल सी बातें, होगा फायदा
कीटाणु रोधी या एंटी-बैटेरियल तत्वों से भरपूर है कपूर का इसेंशियल ऑयल। इसीलिए, कपूर के तेल को विभिन्न मलहमों और ऑइंटमेंट्स में भी मिलाया जाता है। फंगल इंफेक्शन (fungal infection remedies) और बैक्टेरियल इंफेक्शन जैसे स्किन इंफेक्शन्स (skin infections) के इलाज के लिए भी कपूर का तेल कारगर है। किसी प्रकार का स्किन इंफेक्शन होने पर कपूर को नहाने के पानी में भी मिलाया जा सकता है।
डार्क चॉकलेट खाने से नहीं होता पिम्पल, जानें स्किन के लिए डार्क चॉकलेट खाना क्यों है फायदेमंद।