सुबह-सुबह ये 3 एक्सरसाइज करने से दूर होता है मोटापा, बॉडी होती है टोन्ड

फिट रहना और टोन्ड बॉडी पाना हर कोई चाहता है। लेकिन काम के दबाव और रोजमर्रा की चीजों से बढ़ते तनाव को झेलने के दौरान अक्सर लोग अपनी हेल्थ को इग्नोर कर देते हैं। यह सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ होता है। इन दिनों वर्क फ्रॉम होम के दौरान दफ्तर के काम के साथ ही उन पर घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने का भी दबाव रहता है। ऐसे में वह अपनी फिटनेस पर ध्यान ही नहीं दे पाती हैं। इसलिए आज हम आपको 3 ऐसी आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें नियमित करने से आपकी फिटनेस भी बरकरार रहेगी और बॉडी भी टोन्ड रहेगी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 23, 2020 7:31 PM IST

फिट रहना और टोन्ड बॉडी पाना हर कोई चाहता है। लेकिन काम के दबाव और रोजमर्रा की चीजों से बढ़ते तनाव को झेलने के दौरान अक्सर लोग अपनी हेल्थ को इग्नोर कर देते हैं। यह सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ होता है। इन दिनों वर्क फ्रॉम होम के दौरान दफ्तर के काम के साथ ही उन पर घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने का भी दबाव रहता है। ऐसे में वह अपनी फिटनेस पर ध्यान ही नहीं दे पाती हैं। इसलिए आज हम आपको 3 ऐसी आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें नियमित करने से आपकी फिटनेस भी बरकरार रहेगी और बॉडी भी टोन्ड रहेगी।

leg lifting

वर्टिकल लेग लिफ्ट्स

ये एक्सरसाइज आपके कूल्हों और मसल्स को मजबूत बनाती है। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को सामने की ओर फैलाएं और पीठ के बल सीधा लेट जाएं। अब पैरों को बस पैर की उँगलियों के बराबर दूरी पर रखें। इस दौरान आपके हाथ फर्श पर, नीचे की ओर की हुई हथेलियों के साथ आपके साइड में फ्लेट रहने चाहिए। आप इस दौरान खुद को कम्फरटेबल रखने के लिए योगा मैट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फुल प्लैंक आर्म

प्लैंक उन मजबूत और प्रभावी एक्सरसाइज में से एक है जो बैक, कंधों और कोर एरिया को मजबूत बनाती है। प्लैंक को शुरुआत में करना मुश्किल हो सकता है इसलिए शुरुआत में आप 20-30 सेकंड तक खुद को रोककर कर सकते हैं। जब आप इसे नियमित रूप से करेंगे तो एक मिनट या उससे अधिक समय तक खुद को रोकना फिर आपके लिए मुश्किल नहीं होगा। इसे करते वक्त सांस लगातार लेते रहें। प्लैंक को करने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे करना भी बहुत आसान है। फुल प्लैंक आर्म एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले पुश-अप्स पोजिशन में आ जाएं। अब जितना हो सके खुद को इस पो​जीशन में रोकें और सांस को रोक कर रखें। अब पैरों को किसी ऊंची चीज जैसे कि कोई मेज या कुर्सी आदि पर एक फीट की ऊंचाई में रख दें। अब धीरे धीरे प्लैंक करें।

bridge  

ब्रिज पोज़ (सेतुबंधासन)

यह एक ऊपरी-शरीर को मजबूत करने वाला एक जबरदस्त आसन है जो कंधे, पीठ, बाहों और कोर को मजबूत बनाने में मदद करता है और ऊपरी शरीर के ऊर्जा केंद्रों को खोलने में भी मदद करेगा। इसे करते वक्त शरीर पुल की तरह बन जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और फिर घुटनो को मोड़ लें। अब पैरों को 10-12 इंच दूर रखकर फैला दें। हाथों को शरीर के साथ रख लें और हथेलियों को ज़मीन पर रहने दें। अब सांस लेते हुए धीरे से अपनी पीठ के निचले, मध्य और फिर सबसे ऊपरी हिस्से को ज़मीन से उठाएं। अब बहुत आराम से अपने कन्धों को अंदर की ओर करें। अब ठोड़ी को उसकी जगह पर रखकर ही इसे छाती से लगाएं और कन्धों, हाथों व पैरों को अपने वज़न का सहारा दें। इस दौरान शरीर का निचला हिस्सा स्थिर रहना चाहिए और दोनों जांघ एक साथ रहेंगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source