Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कई बार ऐसा होता है कि खाते ही कुछ लोगों को बहुत ज्यादा डकार आने लगती है। पार्टी या फंक्शन में जब आप लोगों के सामने खूब डकार लेने लगते हैं, तो इससे कुछ लोगों को समस्या होने लगती है। हालांकि, डकार आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इससे पेट में मौजूद एक्स्ट्रा गैस शरीर से बाहर निकल जाती है। लेकिन, बार-बार खाते ही डकार आने लगना भी ठीक नहीं है। इससे पता चलता है कि आपको कोई ना कोई शारीरिक समस्या है। इससे बेहतर होगा कि आप डॉक्टर के पास जाकर इस समस्या का इलाज (Home remedies of Burping) करवाएं।
दो कारण से आपको अधिक डकार (Causes of Burping) आ सकती है पहला, खाना खाते या पानी पीते समय शरीर में हवा चले जाना और दूसरा, खाना ठीक से हजम या ना पचना। इसके लिए आप कुछ दिनों तक नीचे बताए गए इन दो आसान से घरेलू नुस्खों को अपनाकर देखें, डकारें आना बंद हो जाएंगी।
पुदीने में मरोड़ रोधी प्रॉपर्टी मौजूद होती है, जो डकार के साथ ही पेट से संबंधित कई समस्याओं को दूर (Home remedies of Burping) करती हैं। पुदीना पाचन तंत्र को रिलैक्स करती है। इससे पेट में गैस जल्दी-जल्दी और बार-बार नहीं बनता है। पुदीना हाजमे को भी ठीक करता है।
एक छोटे चम्मच में पुदीने की सूखी पत्तियां लें। इसे एक कप गर्म पानी में डालकर लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी को छान लें। इस पानी को पिएं। दिन में दो से तीन बार ऐसा करने से डकार आने की समस्या कम हो जाएगी।
Burping Problem : खाते ही आने लगती हैं डकारें, इन कारगर नुस्खों से दूर करें ये समस्या
दही को एक प्रोबायोटिक फूड कहा जाता है। दही में विटामिन सी काफी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी जरूरी होता है। यह पेट में मौजूद गट बैक्टीरिया के संतुलन को बनाने का काम करती है। गट बैक्टीरिया के असंतुलन से पेट में गैस बनने लगता है। साथ ही डकारें भी आनी शुरू हो जाती हैं। प्रोबायोटिक फूड से पाचन संबंधित कई तरह की समस्याएं ठीक होती हैं। कब्ज, डायरिया, पेट फूलने जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।
हर दिन दही का सेवन करें। इसके अलावा आप दही से बनी अन्य चीजें जैसे छाछ, लस्सी, स्मूदीज या फिर प्रोबायोटिक सप्लिमेंट्स को खानपान में शामिल कर सकते हैं।