... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 20, 2020 6:40 PM IST
दांतों की सफाई में ना करें ये गलतियां, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
Brushing Mistakes : हाल ही में एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि माउथ वॉश से कोविड-19 (Covid-19) के खतरे को कम किया जा सकता है। माउथवॉश (Mouthwash) से किस हद तक आप कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं। इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन सेहतमंद शरीर के लिए माउथवॉश और ब्रश करने के तरीकों का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। ब्रश करने के दौरान हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण कई बीमारियां बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। अच्छे से मुंह साफ नहीं करने से कई ऐसे वायरस हमारे शरीर में जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी घातक हो सकते हैं।
दांतों को ब्रश करके हम उन पर जमा प्लैक और गंदगी की सफाई कर सकते हैं। इसके साथ ही तरह, दांतों में बैक्टीरिया और कैविटीज की सफाई करना भी ब्रशिंग (Brushing Mistakes) की मदद से आसान हो जाता है। इसीलिए, बच्चों को बचपन से ही ब्रश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। सही तरीके से ब्रश करना केवल बच्चों ही नहीं बड़ों के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि, दांतों की देखरेख हर उम्र में सही तरीके से करने चाहिए। चलिए जानते हैं दांतों की सफाई (Brushing Mistakes) करने में हम कौन सी गलतियां करते हैं-
दांतों की सफाई करने के दौरान ज्यादा ताकत लगाकर ब्रश करने से आपकी ओरल हेल्थ में कोई सुधार नहीं होने वाला है। बल्कि दांतों पर ताकत लगाने से आपका टूथ एनेमल और आपके मसूड़ों के ऊतकों या टिश्यूज को भी नुकसान हो सकता है, खासकर यदि आप अपने दांत को किसी सख्त टूथब्रश से साफ कर रहे हैं।
हमें दांतों की सफाई दिन में कितनी बार और कबतक करना चाहिए, इसे लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज होते हैं। अगर आप भी इससे कंफ्यूज हैं, तो हम आपको बता दें कि अपने दांतों की दिनभर में 2 से 3 बार करें। इसके साथ ही कभी भी 2-3 मिनट से अधिक देर तक ब्रश ना करें।
अक्सर, लोगों को पता ही नहीं होता कि दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है। इसीलिए, समस्या की शुरुआत यहीं से हो जाती है। ऐसे में आप अपने मुंह को 4 हिस्सों में विभाजित करें और प्रत्येक हिस्से में हर तरफ, हर कोने में सभी सतहों को साफ करने के लिए कम से कम 30 सेकंड तक ब्रश करें।
दांत की बाहरी, आंतरिक और चबाने वाली सतहों को ब्रश करें। याद रखें, ऊपर से नीचे ब्रश करते हुए दांतों और मसूड़ों को एकसाथ ब्रश न करें, क्योंकि यह आपके मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और दांतों पर खरोंच और रगड़ लग सकती है। साथ ही अपनी जीभ को भी जरूर साफ करें, क्योंकि जीभ के कोनों और दरारों में बैक्टेरिया पनप सकता है।
माउथवॉश से कोरोना की गंभीरता को किया जा सकता है कम! जानें क्या कहती है रिसर्च
अमेरिका का दावा, सफल हुआ कोरोनावायरस की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, जल्द होगा उपलब्ध
कोरोना वायरस को लेकर जगी आशा की किरण, ठीक हुए मरीज निभा सकते हैं बड़ी भूमिका
कोरोनावायरस के उपचार के लिए पिप्पली पर हो रहा अध्ययन, जानें इसके फायदे और नुकसान