... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
ब्रो डाइट प्लान ऐसा डाइट प्लान है जिसमें आपको कुछ भी खाने की मनाही नहीं होती, पर वजन घटाने में इसके नियम बहुत कारगर हैं। © Shutterstock
वजन घटाने के लिए इन दिनों ब्रो डाइट प्लान (Bro diet plan) खूब फॉलो किया जा रहा है। फिटनेस फ्रीक के लिए कुछ न कुछ एक्सपेरीमेंट होते रहते हैं। ऐसा ही एक नया एक्सपेरीमेंट है ब्रो डाइट प्लान। पर असल में यह नया भी नहीं है। बस इसकी लोकप्रियता और चलन नया है। हालांकि यह पचास साल पुराना डाइट प्लान है, पर इन दिनों इंस्टाग्राम पर लोग इसे खूब फॉलो कर रहे हैं। वजन घटाने के लिए ब्रो डाइट प्लान (Bro diet plan) एक कारगर उपाय है।
इस डाइड प्लान में आपके आहार के मैक्रो काउंट पर नजर रखी जाती है। इसलिए इसमें सब कुछ खाने की अनुमति होती है। पर आपको यह ध्यान रखना है कि आप कितना और क्या खा रहे हैं। आपके शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों को इस डाइट प्लान में शामिल किया जाता है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के साथ ही वसा भी इस डाइट प्लान का जरूरी हिस्सा है। बस आपको यह ध्यान रखना है कि आप जो आहार ग्रहण कर रहे हैं, वह कितनी मात्रा में है।
आहार विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं कि अगर आप लगातार एक माह तक ब्रो डाइट प्लान फॉलो करते हैं, तो आपको निश्चित ही वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए यह जरूरी है कि अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी आहार योजना बनाएं। ध्यान रखें कि उसमें आप दिन भर कितना मैक्रो काउंट ले रहे हैं। उससे ज्यादा बढ़ाएं न।
ब्रो डाइट प्लान में सिक्स मील यानी दिन में छह बार आप आहार ग्रहण कर सकते हैं। इसमें तीन बड़े मील यानी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर हैं और शेष तीन स्नेक्स। इसमें आप हेल्दी और स्वच्छ फूड को शामिल करें। फिर इन्हें सख्ती से फॉलो करें। इसमें अनुशासित होना ज्यादा जरूरी है। इस तरह आप दिन भर खाते-पीते हुए वजन घटा सकते हैं। तो ब्रो डाइट प्लान फॉलो करने के बाद जब आप अपना बैली फैट घटा चुके हैं तो अपनी फोटो हैशटैग ब्रो डाइट के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना न भूलें।
बुलीमिया नर्वोसा भी हो सकता है वजन बढ़ने का कारण, जानें कारण और बचाव के उपाय
सुबह खाली पेट पानी पीकर खुद को फिट रखती हैं ड्रीम गर्ल की नुसरत भरूचा