जानें, क्या होते हैं ब्रिज एक्सरसाइज करने के फायदे

सही तरीके से ब्रिज एक्सरसाइज करने से आपके हैमस्ट्रिंग मजबूत होते हैं साथ ही यह एक्सरसाइज आपके कमर के निचले हिस्से को भी ताकत देने में मदद करती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 8, 2019 2:56 PM IST

ब्रिज एक्सरसाइज आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। यह एक्सरसाइज अभ्यास करने में भी बहुत आसान होती है साथ ही शरीर के पोस्चर को सुधारने में भी लाभकारी है। हर रोज नियमित रूप से ब्रिज एक्सरसाइज करने से आपकी कमर की मसल्स मजबूत होती है। जिन लोगों के शरीर पर अतिरिक्त फैट जमा हो गया है, उन्हें इसे हर दिन करना चाहिए। जानें, इसके अन्य फायदों के बारे में।

कोर मजबूत करे

ब्रिज एक्सरसाइज करने से आपकी कोर मसल्स सक्रिय हो जाती हैं। साथ ही इस एक्सरसाइज के अभ्यास से आपकी कोर मसल्स फ्लैट होती हैं और अगर आप एब्स बनाना चाहते है तो ब्रिज एक्सरसाइज आपके लिए लाभकारी है। आप अपने शरीर के अनुसार ब्रिज एक्सरसाइज के कई वेरिएशन का अभ्यास कर सकते हैं।

वजन कम करना चाहती हैं, तो हर दिन करें ये 3 एक्सरसाइज

ग्लूट्स को मजबूत बनाए

शारीरिक व्यायाम और गतिविधियां करने के लिए हमें मजबूत ग्लूट्स मसल्स की जरूरत होती है। नियमित रुप से ब्रिज एक्सरसाइज करने से आपके ग्लूट्स मजबूत होते हैं जिससे आप रनिंग, जंपिंग, और वकिंग अच्छे से कर पाते हैं।

शरीर के पोस्चर को ठीक करने में मदद

नियमित रूप से ब्रिज एक्सरसाइज करने से आपके ग्लूट्स मजबूत होते हैं, जिससे आपके शरीर के पोस्चर को सुधारने में मदद मिलती है। अगर आप दिनभर बैठ कर काम करते हैं तो आपको ये एक्सरसाइज जरुर करनी चाहिए।

बीमारी में एक्सरसाइज करने से पहले, जान लें ये कुछ जरूरी बातें

दर्द हो दूर

दिनभर की गतिविधियों में हमारी क्वैड्रीशेप्स मसल्स काम करती हैं और जब आप हेवी एक्सरसाइज करते हैं तो इसमें आपके क्वैड्रीशेप्स शामिल होते हैं। इस कारण एक्सरसाइज करने से आपको घुटनों और कमर में दर्द हो सकता है। ब्रिज एक्सरसाइज करके आप इस दर्द से निजात पा सकते हैं।

कमर के निचले हिस्से को बनाए मजबूत

सही तरीके से ब्रिज एक्सरसाइज करने से आपके हैमस्ट्रिंग मजबूत होते हैं साथ ही यह एक्सरसाइज आपके कमर के निचले हिस्से को भी ताकत देने में मदद करती है। ब्रिज एक्सरसाइज आपकी हिप मोबिलिटी में भी सुधार करती है। अगर आप हर रोज डेस्क पर बैठ कर काम करते हैं और कम गतिविधि करते हैं तो आपको ये एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.