Weight Loss Tip:खाएं हेवी ब्रेकफास्ट, वेट लॉस में होगी मदद, जानें सुबह ब्रेकफास्ट स्किप करना कैसे है नुकसानदायक

Breakfast tip for Weight Loss: लोग वेट लॉस करने के लिए अक्सर ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। इसी तरह कुछ लोग ऐसे भी हैं जो, बहुत कम मात्रा में नाश्ता खाते हैं। लेकिन, क्या इस तरह की कोशिशों से वेट लॉस होता है?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 9, 2020 3:59 PM IST

Breakfast Tip for Weight Loss:आपने भी ज़रूर सुना होगा ही कि सुबह का नाश्ता या ब्रेकफास्ट (Breakfast)दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। लेकिन, लोग वेट लॉस करने के लिए अक्सर ब्रेकफास्ट स्किप(skipping breakfast) कर देते हैं। क्योंकि, उन्हें डर लगता है कि सुबह का नाश्ता(Breakfast for Weight Loss) करने समय अगर अधिक कैलोरी वाला फूड खा लेते हैं। तो, इससे उनका वेट गेन हो सकता है।

लेकिन, सुबह नाश्ता ना करने से वेट लॉस नहीं होने वाला। बल्कि, इससे आपकी बॉडी को नुकसान ही होने वाला है। इसी तरह कुछ लोग ऐसे भी हैं जो, बहुत कम मात्रा में नाश्ता(eating a light breakfast)खाते हैं। तो क्या ऐसा करना भी ग़लत है? आइए जानते हैं।(Breakfast Tip for Weight Loss in hindi.)

Right Breakfast: सुबह नाश्ता करने का सही वक्त क्या होता है, पढ़ें रूजुता दिवेकर की 5 ब्रेकफास्ट टिप्स

क्या सुबह नाश्ता ना करने से होता है वेट लॉस? (Breakfast Tip for Weight Loss ):

जैसा कि लोग वजन कम करने के लिए बहुत अधिक कोशिशें करते हैं। ऐसे में लोग बहुत कम मात्रा में खाना खाते हैं। क्योंकि इससे कैलोरी-इंटेक को कम रखने में मदद होती है।  लेकिन, बहुत कम मात्रा में खाना खाने से भी परेशानी होती है।

अगर, आप सुबह के नाश्ते में केवल एक उबला अंडा खाते हैं और एक कप कॉफी या चाय पीते हैं। तो, इससे आपको दिनभर भूख लगती रहेगी। इससे, आप बहुत अधिक मात्रा में खा सकते हैं। इस ओवरइटिंग से आपका कैलोरी इंटेंक बढ़ सकता है। जिससे, वेट लॉस होने की बजाय वेट गेन होता है।

Benefits of eating Breakfast: रूजुता दिवेकर टिप, सुबह ज़रूर करें नाश्ता, जानें ब्रेकफास्ट करने के 5 हेल्दी फायदे

खाएं हेवी ब्रेकफास्ट, वेट लॉस में होगी मदद:

दरअसल, सुबह हेवी नाश्ता करने से वेट लॉस करने में ज़्यादा सहायता होती है। अपने नाश्ते में बादाम, अखरोट और फ्रूट्स खाएं। इससे, आपका पेट भरेगा और कमज़ोरी महसूस नहीं होगी। दरअसल,  पेट भरा हुआ होने के कारण दिनभर आपको शक्ति मिलती रहेगी। जिससे, क्रेविंग और अनहेल्दी इटिंग से बचने में मदद होती है। इस तरह आपके लिए हेल्दी इटिंग के साथ वेट लॉस गोल अचीव करने में सहायता होगी।

Healthy Breakfast Recipe: मौसमी फलों और ओट्स के फाइबर से भरपूर हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी है ओट्स फ्रूट चाट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source