
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 27, 2020 9:08 AM IST
सुबह खाली पेट नहीं खाएं ये 3 चीज़ें।
सुबह खाली पेट (Things to avoid empty stomach) खायी जानेवाली चीज़ों का सीधा असर पड़ता है हमारी सेहत पर। इसीलिए, ऐसा कहा जाता है कि, दिन की सही शुरुआत ना केवल हेल्थ बनाती है। बल्कि, लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों से बचाने में भी यह मदद करती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, हर व्यक्ति को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि, सुबह खाली पेट कौन-सी चीज़ें नहीं खानी चाहिए। क्योंकि, कुछ खाद्य पदार्थ सेहत और पेट को बुरी तरह गड़बड़ा (Breakfast Mistakes) सकते हैं। (Things to avoid empty stomach).
कुछ लोगों को सुबह सबसे पहले फ्रूट जूस (fruit juices) पीने की आदत होती है। भले ही फ्रूट जूस हेल्दी ड्रिंक है। लेकिन, खाली पेट इसका सेवन हेल्दी नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, शक्कर वाले ड्रिंक्स पीने से आपके पैंक्रियाज़ पर अतिरिक्त दबाव बनता है। जिससे, आपकी सुस्ती दूर होने में समय लगता है। साथ ही, खाली पेट फ्रूट जूस पीने से फलों में मौजूद फ्रूक्टोज़ लीवर का कार्य करना मुश्किल बना देता है।
Pumpkin Seeds in Diabetes: ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए खाएं कद्दू के बीज
साइट्रस फ्रूट्स या खट्टे फल खाली पेट खाने से एसिडिटी हो सकती है। इसीलिए, इनके सेवन से सुबह बचना चाहिए। साथ ही फलों में मौजूद फाइबर और फ्रूक्टोज़ की अधिक मात्रा भी पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने से रोकते हैं। (Things to avoid empty stomach)
अगर, सुबह सबसे पहले कोई व्यक्ति तीखा या मसालेदार खाना खाता है। तो, इससे गट की हेल्थ पर बुरा असर पडता है। इससे पेट की अंदरूनी लाइनिन में भी असंतुलन हो जाता है। जिससे, एसिडिक रिएक्शन्स और पेट में मरोड़े होने लगती हैं। इसी तरह, मिर्च जैसे मसाले इनडायजेशन भी बढ़ा सकते हैं। जिससे, पूरा दिन लोगों को परेशानी हो सकती है। (Things to avoid empty stomach)
Healthy Tip: रूजुता दिवेकर इन 4 कारणों से देती हैं ज़मीन पर बैठकर खाने की सलाह ।