... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 26, 2020 12:51 PM IST
बैली फैट को करना है कम, तो जानें सुबह के नाश्ते में क्या खाएं और क्या नहीं
Breakfast For Weight Loss: सुबह का नाश्ता पूरे दिन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण आहार होता है। इसके साथ ही सुबह का नाश्ता वजन कम करने के लिए बहुत ही कारगर माना जाता है। अगर आप सुबह का नाश्ता अच्छी तरीके से करते हैं, तो पूरे दिन आपके शरीर में शक्ति बनी रहती है साथ ही हमें पूरे दिन ज्यादा भूख भी नहीं लगती। सुबह के ब्रेकफास्ट में जरूरी होता है कि आप पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। आज हम आपको बता रहे हैं कि सुबह का नाश्ता कैसा (Breakfast For Weight Loss) होना चाहिए-
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह का नाश्ते में भरपूर रूप से फाइबर लें। वजन को कम करने में फाइबरयुक्त आहार काफी अच्छा माना जाता है। कई रिसर्च में भी बताया गया है कि फाइबरयुक्त आहार का सेवन करने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम के लक्षणों में सुधार होता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।
वजन को कम करने के लिए प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए। कई शोधों में बताया गया है कि हम जितना प्रोटीन लेते हैं, उतना ही हमें वजन कम करने में मदद मिलती है। अधिक प्रोटीन के सेवन से पेट भरा हुआ सा रहता है, जिससे हम ओवरइटिंग से बच पाते हैं। साथ ही डाइट में प्रोटीन लेने से शरीर में कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
नाश्ते में सुबह-सुबह अधिक कैलोरीयुक्त आहार को शामिल ना करें। अधिक कैलोरी वाला खाना खाने से वजन काफी तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही सुबह के नाश्ते में अधिक शुगर का इस्तेमाल ना करें। सुबह के नाश्ते में कभी भी पैनकेक्स और पेस्ट्री जैसी चीज़ें ना खाएं। इससे मोटापा काफी तेजी से बढ़ेगा।
सुबह कभी भी शुगर ड्रिंक्स का सेवन ना करें। ये पदार्थ वजन बढ़ाने में अहम रोल अदा करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, एक गिलास फल के जूस में ं100 कैलोरी होती हैं। जूस के बदले आप एक कटोरी फल का सेवन करें, इससे वजन कंट्रोल में रह सकता है।
बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखने के लिए नाश्ते में साबुत अनाज का सेवन करें। सुबह के नाश्ते में पास्ता, सफेद ब्रेड और मैदे से बनी चीजों को खाने के बजाय साबुत अनाज आहार में ले सकते हैं। ये आहार ना सिर्फ पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि इनके सेवन से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा साबुत अनाज फाइबरयुक्त होता है, जो कब्ज की परेशानी को कम करता है।
शरीर में दिखने लगे ये बदलाव, तो समझ जाएं बढ़ रहा है आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल
गर्मियों में रोजाना खाएं तरबूज, तेजी से वजन होगा कम
Tips for Eye Care: लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की बढ़ रही हैं समस्याएं, फॉलो करें ये टिप्स
घर बैठे वर्कआउट की करें शुरुआत, मॉनिटर करने के लिए बेहतरीन है ये 3 फिटनेस ऐप्स
पेट की चर्बी और गैस की समस्या को करना है दूर, तो रोजाना खाली पेट करें हींग का सेवन