... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English.
फ्लैक्सीड यानि अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ एल.डी.एल. ऑक्सिडेशन को रोने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड-प्रेशर को कंट्रोल करके दिल को स्वस्थ रखने में सहायता करती हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि फ्लैक्सीड्स को अपनी डायट में शामिल कैसे करें। तो आइये, फ्लैक्सीड रायता बनाना सीखें, जिससे कि आप ये बीज खा सकें।
तैयारी का समय: 10 मिनट
बनाने का समय: 10 मिनट
चार लोगों के लिए
सामग्री
1 कप ग्रेट किया हुआ लौकी
1 कप फेंटा हुआ ताजा लो फैट दही
½ कप बारिक कटा हुआ पुदीना पत्ता
1½ बड़े चम्मच भूनकर पिसी हुआ अलसी
¼ छोटा चम्मच भूना हुआ जीरा
¼ छोटा चम्मच काला नमक
½ छोटा चम्मच चीनी
विधि
• एक पैन में दो बड़े चम्मच पानी डालकर लौकी को मध्यम आंच में पाँच से सात मिनट तक पकायें जब तक कि पूरा पानी न सूख जाये। ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
• लौकी वाले बाउल में सब सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
• एक घंटे तक फ्रिज में रखने के बाद सर्व करें।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
अनुवादक- Mousumi Dutta
मूल स्रोत- Keep BP under control with flaxseeds raita
स्रोत- तरला दलाल
चित्र स्रोत: Shutter Stock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।