Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लड़कों ने ऑफिस चेयर को ही बना दिया एक्सरसाइज करने की मशीन, इंटरनेट पर हो रहे वायरल

Office Chair Se Exercise Kaise Kare: क्या आप भी ऑफिस में ज्यादा समय तक बैठे रहने से होने वाले बॉडी पेन से परेशान हैं? अगर हां तो आइए आपको उसी ऑफिस की चेयर की मदद से एक्सरसाइज करने का तरीका बताते हैं।

लड़कों ने ऑफिस चेयर को ही बना दिया एक्सरसाइज करने की मशीन, इंटरनेट पर हो रहे वायरल

Written by Vidya Sharma |Updated : April 1, 2026 12:23 PM IST

Office Mai Exercise Kaise Kare: ऑफिस एक ऐसी जगह है जहां ज्यादातर एम्प्लॉयज की सेहत खराब ही रहती है, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि वह एक ही सीट पर 8-9 घंटे लगातार बैठे रहते हैं। इसका सीधा असर हमारी गर्दन, कमर, कंधे, पीठ और हिप्स पर पड़ता है। ऐसे में हम बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाते हैं क्योंकि ऑफिस और घर, कहीं भी समय अपनी सेहत का ध्यान रखने का थोड़ा भी समय नहीं मिल पाता है।

लेकिन इंटरनेट पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें ऑफिस के कुछ पुरुष अपनी चेयर की मदद से एक्सरसाइज कर रहे हैं, वो भी बैठे-बैठे नहीं, बल्कि अलग-अलग पोजीशन में। भले ही ये एक रील हो, लेकिन अगर यह आपकी सेहत व शरीर को थोड़ा बेहतर बना सकती है तो करने में क्या हर्ज है? आइए आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी टायर वाली कुर्सी को एक्सरसाइज करने की मशीन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

कुर्सी और टेबल पर चढ़कर की बैकवर्ड फुल बॉडी स्ट्रेचिंग

तीन लड़कों ने पहले फुल बॉडी स्ट्रेचिंगएक्सरसाइज से स्टार्ट किया। जिसे करने के लिए वह अपने हाथों को टेबल के ऊपर रखकर और दोनों पैरों को ऑफिस चेयर के ऊपर रख दिया। इसके बाद वह पैरों से चेयर को आगे-पीछे करते दिख रहे हैं। ऐसा करने से बैक पेन और लोअर हिप एक्टिव रहते हैं और उनमें दर्द कम होता है। इसी के साथ लंबे समय मुड़ी हुई रीढ़ की हड्डी को सीधा भी करता है।

Also Read

More News

अपवर्ड चेयर पुश अप

लड़कों के इस ग्रुप ने पहले बैकवर्ड स्ट्रेचिंग की थी और फिर पोजीशन बदलकर अपवर्ड फुल बॉडी स्ट्रेचिंग शुरू कर दी। इसे करने के लिए वह सीधे और पीठ को डेस्क पर लगाकर खड़े हो गए। फिर उन्होंने पीछे को सीट पर अपना हाथ रखा और पैरों को सामने रखी चेयर पर रख दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी लोअर बॉडी से चेयर को आगे-पीछे स्क्रोल करना शुरू किया, जिससे उनकी कमर, हिप और हैमस्ट्रिंग मसल्स को ट्रेन  करता है और पेन से रिलीफ दिलाने में मदद करता है।

फ्रंट बल्गेरियन स्प्लिट स्क्वैट्स

जिस तरह हम किसी हाई सरफेस पर अपने पैर टिकाकर बल्गेरियन स्प्लिट स्क्वाट करते हैं, उसी तरह ऑफिस के इन लड़कों ने चेयर की मदद से फ्रंट डायरेक्शन में बल्गेरियन स्प्लिट स्क्वाट किया। यह मसल्स को स्ट्रांग बनाता है, बैलेंस करना सिखाता है, बैक पेन के लिए अच्छा होता है और बॉडी की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाता है। आप भी इसे ऑफिस चेयर का सहारा लेकर कर सकते हैं। इसमें ज्यादा नहीं सिर्फ 3 मिनट चाहिए आपको।

View this post on Instagram

A post shared by @dreibach_

साइड लेग बैलेंस लंज

यह भी चेयर के साथ की जा सकने वाली बहुत ही आसान एक्सरसाइज है, जिसे आप ऑफिस में अपना 3-5 मिनट निकालकर डेस्क के पास ही कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप अपनी कुर्सी से लगभग 2 फीट आगे खड़े हों और अपने एक पैर को पीछे मोड़कर चेयर पर रख दें। अपने ऊपरी शरीर को सीधा रखें। अब आपको लंज करते समय इस बात का ध्यान रखना है कि जब आप नीचे व आगे की ओर जाएंगे तो जमीन पर रखा पैर का घुटना 90 डिग्री पर जाकर रोकना है। इसी तरह आप ऊपर नीचे उठें और अपनी बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • ऑफिस में ज्यादा देर तक बैठे रहने के कारण हमारे शरीर के कई हिस्सों में दर्द होता है।
  • इसके लिए इंटरनेट पर ऑफिस चेयर की मदद से की जाने वाली कई एक्सरसाइज मिल जाएंगी।
  • आप साइड लेग लंज, बल्गेरियन स्पलिट स्क्वैट्स या फिर पुशअप भी लगा सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।