Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Boxing Exercise: सारा अली खान करती हैं बॉक्सिंग एक्सरसाइज़, ओवरऑल फिटनेस बढ़ाती है ये एक्सरसाइज़

Boxing एक अच्छी एक्सरसाइज़ हो सकती है। बॉक्सिंग में 30 मिनट से भी कम समय में 298 कैलोरी तो बर्न होती है। इसके अलावा यह आपका फोकस भी बढ़ाता है। यह एक्सरसाइज़ करने वाले व्यक्ति के फिजिक्स को बेहतरीन तरीके से टोन-अप कर सकता है।

Boxing Exercise: सारा अली खान करती हैं बॉक्सिंग एक्सरसाइज़, ओवरऑल फिटनेस बढ़ाती है ये एक्सरसाइज़
बॉक्सिंग ओवरऑल फिटनेस बढ़ाती है।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 19, 2019 4:06 PM IST

अभिनेत्री सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह बॉक्सिंग (Boxing Exercise) करते दिख रही हैं। सारा ने शनिवार को अपना ये वीडियो साझा किया, जिसमें वह किक बॉक्सिंग (Boxing Exercise Benefits) करती दिख रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, “यह वीकेंड है और यह वक्त है कुछ अलग तरह के पंच का।”

View this post on Instagram

It’s the weekend... time for my kind of punch 🤜 🙌🏻💪🏻🥊 @pumaindia @dr.siddhant.bhargava

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

बॉक्सिंग एक्सरसाइज़ के फायदे (Boxing Exercise Benefits):

रेग्यूलर वर्कआउट से बोर हो चुके लोगों के लिए बॉक्सिंग (Boxing Exercise) एक अच्छी एक्सरसाइज़ हो सकती है। बॉक्सिंग में 30 मिनट से भी कम समय में 298 कैलोरी तो बर्न होती है। इसके अलावा यह आपका फोकस भी बढ़ाता है। यह एक्सरसाइज़ करने वाले व्यक्ति के फिजिक्स को बेहतरीन तरीके से टोन-अप कर सकता है।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा करती हैं स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़, बेटर बॉडी पॉश्चर और फ्लेक्सिबिटी हैं स्ट्रेचिंग के फायदे

2 इन 1 एक्सरसाइज़ है बॉक्सिंग (Boxing Exercise):

बॉक्सिंग (Boxing Exercise) को एक बेहतरीन स्ट्रेंथ और कार्डियो एक्सरसाइज़ के रूप में माना जाता है।  क्योंकि यह आपके कोर को स्ट्रॉन्ग बनाने के अलावा आपकी ओवरऑल फिटनेस सुधारता है। बॉक्सिंग में पंच करने की एक्टिविटी होती है और इस तरह की गतिविधि में आर्म्स के अलावा हिप्स और पैरों की भी एक्सरसाइज़ होती है। इस तरह बॉक्सिंग अपर बॉडी के साथ लोअर बॉडी की भी एक्सरसाइज़ है।

यह भी पढ़ें- फाइबर से भरपूर होता है किनवा, इस पौष्टिक अनाज से बनाएं यह हेल्दी रेसिपी

यह भी पढ़ें- डोपामाइन बनाता है आपको खुशहाल, डायट में शामिल करें ये चीज़ें जो बढ़ाती हैं डोपामाइन

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- वेट लॉस, स्ट्रेस मैनेजमेंट और ओवरइटिंग से बचने के लिए पकाएं खुद का मील।